छह जून को आरबीआई ने आम जनता को दिए यह तीन बड़े तोहफे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने गुरुवार को आम जनता को तीन बड़े तोहफे दिए। रेपो रेट में तीसरी बार कटौती, आरटीजीएस व एनईएफटी में शुल्क माफ से लेकर के एटीएम के शुल्क में बदलाव होने की बात कहकर केंद्रीय बैंक ने लोगों को सौगात दी है।
आरबीआई ने यह सभी एलान अपनी मौद्रिक समीक्षा नीति की घोषणा करते हुए की। गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता में तीन दिन से यह बैठक चल रही थी। अब हम आपको तफसील से आरबीआई के आज के नियमों के बारे में बता रहे हैं।
नौ साल में पहली बार सबसे कम दर पर रेपो रेट
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने गुरुवार को रेपो रेट 0.25 फीसदी घटा तो दिया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे आपको कितना फायदा होगा। अगर आपने भी होम लोन या कार लोन ले रखा है, तो इधर जानें कि इस कटौती के बाद आपके कितने पैसे बचेंगे।
इन लोन की ईएमआई पर पड़ेगा असर
जिन लोन की ईएमआई पर असर पड़ेगा उनमें होम, कार, पर्सनल और एजूकेशन सहित सभी के तरह के लोन शामिल है। नौ साल में पहली बार आरबीआई ने रेपो रेट को सबसे कम स्तर पर रखा है।रेपो रेट में कटौती से ऐसे होगा फायदा
दरअसल रेपो रेट वह दर होती है, जिस पर बैंकों को आरबीआई कर्ज देता है। बैंक इस कर्ज से ग्राहकों को ऋण देते हैं। रेपो रेट कम होने से बैंकों के लिए रिजर्व बैंक से कर्ज लेना सस्ता हो जाता है और इसलिए बैंक ब्याज दरों में कमी करते हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा रकम कर्ज के तौर पर दी जा सके।
फ्री में ट्रांसफर होंगे पैसे
आरबीआई ने आम जनता को बड़ा तोहफा देते हुए फंड ट्रांसफर करने पर सभी तरह के लगने वाले चार्ज को हटाने का फैसला किया है। रेपो रेट में कमी करने के बाद यह फैसला भी आरबीआई की मौद्रिक समीक्षा नीति ने लिया है। डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा देने के लिए आरबीआई ने यह कदम उठाया है।
आरबीआई जल्द ही बैंकों से यह फैसला लागू करने के लिए कहेगा। हाल ही में केंद्रीय बैंक ने आरटीजीएस का समय बढ़ाया कर शाम के छह बजे तक कर दिया था। इस सुविधा को जल्द ही 24 घंटे के लिए लागू किया जा सकता है।
ग्राहकों को होगा फायदा
अभी ज्यादातर बैंक रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (आरटीजीएस) और नेशनल इलेक्ट्रिक फंड ट्रांसफर (एनईएफटी) करने पर ग्राहकों से चार्ज वसूलते हैं। ऐसे में ग्राहकों के खाते से अतिरिक्त राशि कटती है। हालांकि अब आरबीआई के फैसले को बैंकों को मानना पड़ेगा, जिसका फायदा ग्राहकों को मिलेगा।
बदलेगा एटीएम का शुल्क
आम जनता द्वारा प्रयोग किए जाने वाले अन्य बैंकों के एटीएम पर लगने वाले शुल्क में बदलाव होगा। भारतीय रिजर्व बैंक ने इसका गुरुवार को एलान करते हुए कहा कि शुल्क में बदलाव के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। इसके अलावा गुरुवार को जारी हुई मौद्रिक समीक्षा नीति में केंद्रीय बैंक ने रेपो रेट को घटाकर 5.75 फीसदी व बैंकों में आरटीजीएस और एनईएफटी में लगने वाले शुल्क को माफ कर दिया है।
तीन से पांच ट्रांजेक्शन होते हैं फ्री
देश के सभी बैंक हर महीने तीन से लेकर के पांच ट्रांजेक्शन अपने एटीएम पर मुफ्त देते हैं। वहीं अन्य बैंकों के एटीएम मुफ्त प्रयोग पर जगह के हिसाब से तय किया गया है। मुफ्त ट्रांजेक्शन की संख्या मेट्रो, नॉन मेट्रो और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अलग-अलग तय की गई है।