अब बदल गया 100 रुपये का नोट भी, आरबीआई ने जारी किया डिजाइन, पहले से होगा साइज में छोटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) 100 रुपये के नोट में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। यह नोट अगले महीने यानि की अगस्त में जारी होगा। हालांकि इस नोट के जारी होने के बाद भी पहले से चल रहा 100 रुपये का नोट बंद नहीं होगा। यह पहले की तरह तब तक प्रचलन में जारी रहेगा जब तक पूरे देश में नया नोट हर बैंक और एटीएम में नहीं पहुंच जाता है। हालांकि इस नोट में आरबीआई का गुजरात कनेक्शन भी साफ तौर पर दिखा रहा है।
बैगनी रंग का होगा नोट
सबसे बड़ा बदलाव डिजाइन और रंग में होगा। जहां इस नोट का साइज अभी चल रहे 500 रुपये के नोट के बराबर होगा। वहीं नए नोट के रंग में भी बड़ा बदलाव किया गया है। अब इस नोट को बैगनी रंग में जारी किया जाएगा।
Will shortly issue Rs 100 denomination banknotes .This new denomination has motif of “RANI KI VAV” on the reverse, depicting the country’s cultural heritage. The base colour of the note is Lavender. The existing 100 rupee note will continue to be legal tender: RBI pic.twitter.com/68HdtAW9m2
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) July 19, 2018
देवास में शुरू हो गई प्रिंटिंग
देवास स्थित सिक्युरिटी प्रिटिंग प्रेस में इस नोट की छपाई शुरू हो गई है। इस नोट में गुजरात के पाटण स्थित रानी की बाव का फोटो होगा। ये बावड़ी यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल की सूची में शामिल है। नोटबंदी के बाद से रिजर्व बैंक ने अब तक 10, 50, 200, 500 और 2000 रुपये के नए नोट जारी किए हैं। इस नोट के लिए कागज होशंगाबाद स्थित पेपर मिल से आया है।
ऐसा है 200 रुपये का नोट
नोट का बेस कलर ब्राइट येलो है। नोट पर आगे गांधी जी तस्वीर होगी, जबकि पीछे के हिस्से पर सांची का स्तूप है। इस नोट पर अंग्रेजी और देवनागरी लिपि में 200 लिखा है। आरबीआई को उम्मीद थी कि नए नोट को लोग हाथों-हाथ ले लिया। शुरुआत में आरबीआई ने केवल 50 करोड़ नोट छापे थे, ताकि इनकी पूरे देश में कमी न हो।
जारी किया 50 का नया नोट
नोटबंदी के बाद आरबीआई ने 200 रुपये का नोट जारी करने के बाद 50 का नया नोट भी जारी किया था। ये चौथी करेंसी है जिसे 2000, 500 और 200 रुपये के बाद मार्केट में लाया गया था। नोट 66 एमएम x 135 एमएम के साइज के साथ मार्केट में आया है, जिस पर आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल के हस्ताक्षर है।
नोट के सामने के हिस्से पर अंकों में 50 लिखा है, साथ ही देवनागरी में भी 50 अंकित है। नोट के बीच में महात्मा गांधी की तस्वीर है और महीन अक्षरों में आरबीआई और भारत व इंडिया भी लिखा है।