फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   rbi soon to issue new 100 rupees note in violet color

अब बदल गया 100 रुपये का नोट भी, आरबीआई ने जारी किया डिजाइन, पहले से होगा साइज में छोटा

Thu, 19 Jul 2018 03:31 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 19 Jul 2018 03:31 PM IST
विज्ञापन
rbi soon to issue new 100 rupees note in violet color

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) 100 रुपये के नोट में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। यह नोट अगले महीने यानि की अगस्त में जारी होगा। हालांकि इस नोट के जारी होने के बाद भी पहले से चल रहा 100 रुपये का नोट बंद नहीं होगा। यह पहले की तरह तब तक प्रचलन में जारी रहेगा जब तक पूरे देश में नया नोट हर बैंक और एटीएम में नहीं पहुंच जाता है। हालांकि इस नोट में आरबीआई का गुजरात कनेक्शन भी साफ तौर पर दिखा रहा है। 

विज्ञापन


बैगनी रंग का होगा नोट
सबसे बड़ा बदलाव डिजाइन और रंग में होगा। जहां इस नोट का साइज अभी चल रहे 500 रुपये के नोट के बराबर होगा। वहीं नए नोट के रंग में भी बड़ा बदलाव किया गया है। अब इस नोट को बैगनी रंग में जारी किया जाएगा। 
विज्ञापन

 



देवास में शुरू हो गई प्रिंटिंग
देवास स्थित सिक्युरिटी प्रिटिंग प्रेस में इस नोट की छपाई शुरू हो गई है। इस नोट में गुजरात के पाटण स्थित रानी की बाव का फोटो होगा। ये बावड़ी यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल की सूची में शामिल है। नोटबंदी के बाद से रिजर्व बैंक ने अब तक 10, 50, 200, 500 और 2000 रुपये के नए नोट जारी किए हैं। इस नोट के लिए कागज होशंगाबाद स्थित पेपर मिल से आया है। 

ऐसा है 200 रुपये का नोट

rbi soon to issue new 100 rupees note in violet color
200

नोट का बेस कलर ब्राइट येलो है। नोट पर आगे गांधी जी तस्वीर होगी, जबकि पीछे के हिस्से पर सांची का स्तूप है। इस नोट पर अंग्रेजी और देवनागरी लिपि में 200 लिखा है। आरबीआई को उम्मीद थी कि नए नोट को लोग हाथों-हाथ ले लिया।  शुरुआत में आरबीआई ने केवल 50 करोड़ नोट छापे थे, ताकि इनकी पूरे देश में कमी न हो। 

जारी किया 50 का नया नोट
नोटबंदी के बाद आरबीआई ने 200 रुपये का नोट जारी करने के बाद 50 का नया नोट भी जारी किया था। ये चौथी करेंसी है जिसे 2000, 500 और 200 रुपये के बाद मार्केट में लाया गया था। नोट 66 एमएम x 135 एमएम के साइज के साथ मार्केट में आया है, जिस पर आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल के हस्ताक्षर है।

नोट के सामने के हिस्से पर अंकों में 50 लिखा है, साथ ही देवनागरी में भी 50 अंकित है। नोट के बीच में महात्मा गांधी की तस्वीर है और महीन अक्षरों में आरबीआई और भारत व इंडिया भी लिखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed