फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   rbi made three big announcement, people can take online loan worth 50 lakh rupees

RBI ने की तीन बड़ी घोषणाएं, ऑनलाइन ले सकेंगे 50 लाख तक का लोन

Thu, 05 Dec 2019 06:59 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Thu, 05 Dec 2019 06:59 PM IST
विज्ञापन
rbi made three big announcement, people can take online loan worth 50 lakh rupees

भारतीय रिजर्व बैंक ने गुरुवार को रेपो रेट तो घटाया नहीं, लेकिन आम आदमी की परेशानी और अर्थव्यवस्था में छाई सुस्ती को दूर करने के लिए तीन बड़ी घोषणाएं की हैं। इससे केंद्रीय बैंक को लगता है कि लोगों में खपत बढ़ेगी, जिससेे अर्थव्यवस्था में तेजी आएगी। 

विज्ञापन


विज्ञापन

ऑनलाइन मिलेगा 50 लाख का कर्ज

आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि अब कोई भी व्यक्ति या फिर बैंक अथवा एनबीएफसी कंपनी किसी को भी ऑनलाइन 50 लाख तक का लोन दे सकेगी। पहले यह सीमा एक व्यक्ति के लिए 50 हजार रुपये थी, वहीं कंपनियों के लिए 10 लाख रुपये की सीमा थी। यह सुविधा केवल पीयर-टू-पीयर प्लेटफॉर्म पर मिलेगी। लोन के अलावा लोग इन प्लेटफॉर्म पर इतनी ही राशि का निवेश भी कर सकेंगे, जिनको ज्यादा रिटर्न की उम्मीद है। इसके लिए केंद्रीय बैंक जल्द ही दिशा-निर्देशों को जारी करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लॉन्च होगा 10 हजार रुपये का नया प्रीपेड कार्ड

केंद्रीय बैंक ने कहा है कि जल्द ही वो एक नया प्रीपेड कार्ड लॉन्च करने जा रही है, जिसका इस्तेमाल लोग शॉपिंग और अन्य दुकानों पर भुगतान के लिए कर सकेंगे। इस कार्ड में लोग एक बार में अधिकतम 10 हजार रुपये की राशि को लोड कर सकेंगे। हालांकि इस कार्ड में केवल बैंक खाते से ही पैसा लोड या फिर रि-लोड किया जा सकेगा। इस कार्ड का इस्तेमाल केवल डिजिटल तरीके से भुगतान के लिए किया जा सकेगा। इसके लिए आरबीआई 31 दिसंबर को अन्य दिशा-निर्देश जारी करेगा। यह एक मोबाइल वॉलेट की तरह होगा। 

एटीएम की सुरक्षा होगी और पुख्ता

आरबीआई ने बैंकों से एटीएम की सुरक्षा को और पुख्ता करने के लिए कहा है। इसके लिए बैंकों से कहा जाएगा कि वो थर्ड पार्टी जो एटीएम का सर्वर और स्विच एप्लीकेशन देखती हैं, उनके साथ अपने करार को बदलें। इसमें सॉफ्टवेयर में बदलाव, सर्विलांस, डाटा के स्टोरेज और एटीएम की निगरानी के लिए एक नया तंत्र विकसित करें। एटीएम में हो रहे फ्रॉड, क्लोनिंग और फिशिंग को रोकने के लिए सभी तरह के मुमकिन प्रयास करने होंगे। 

केंद्रीय बैंक ने जीडीपी का अनुमान घटा दिया है। रेपो दर 5.15 फीसदी पर बरकरार रहेगी। तीन दिसंबर को मौद्रिक नीति समिति की बैठक शुरू हुई थी और आज पांच दिसंबर को रेपो रेट की घोषणा हुई। बता दें कि केंद्रीय बैंक खुदरा महंगाई को ध्यान में रखते हुए प्रमुख नीतिगत दरों पर फैसला लेता है। इस साल रेपो दर में कुल 135 आधार अंकों की कटौती हुई है। नौ सालों में पहली बार रेपो रेट इतना कम है। मार्च, 2010 के बाद यह रेपो रेट का सबसे निचला स्तर है। रिवर्स रेपो रेट 4.90 फीसदी है बैंक रेट 5.40 फीसदी पर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed