फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   rbi issues circular to banks, ask them to feed maximum 100 rs note in atm by diwali

अक्टूबर से ATM मशीन से नहीं निकलेंगे 500-2000 के नोट, 100 के नोट पर RBI ने जारी किया सर्कुलर

Thu, 10 Aug 2017 10:04 AM IST
amarujala.com- Written By: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Written By: अनंत पालीवाल Updated Thu, 10 Aug 2017 10:04 AM IST
विज्ञापन
rbi issues circular to banks, ask them to feed maximum 100 rs note in atm by diwali
एसबीआई - फोटो : file photo

इस बार दिवाली पर शॉपिंग करने के लिए एटीएम आपका साथ नहीं देगा।  अब दिवाली से बैंकों के एटीएम में 500 और दो हजार के नोट नहीं निकलेंगे। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बैंकों को पत्र लिखकर के इस तरह की व्यवस्था करने को कहा है। आरबीआई ने बैंकों से कहा है कि अक्टूबर से कुल एटीएम के 10 फीसदी एटीएम मशीन में केवल 100 रुपये का नोट डाला जाए।

विज्ञापन


एक निजी बैंक के करेंसी चेस्ट प्रबंधक ने amarujala.com को नाम न छापने की शर्त पर बताया कि 500 के नोट की कमी मार्केट में हो गई, वहीं इस तरह की खबरें आ रही हैं कि 2 हजार के नोट छपना कम हो गए हैं। इस वजह से एटीएम में केवल 100 के नोट सप्लाई किए जा रहे हैं। 500 रुपये के नोट को लोगों ने फिर से जमा करना शुरू कर दिया है, जिसके चलते यह कमी हुई है।
विज्ञापन


वहीं एसबीआई के दिल्ली जोन के एजीएम सुनील अवस्थी ने कहा कि कई बैंक एटीएम में 100 का नोट नहीं डालते हैं। वो केवल बड़े नोट ही सप्लाई करते हैं, जिससे कई बार लोगों को दिक्कत हो जाती है। इसलिए आरबीआई का यह नियम बैंकों को 100 रुपये के नोट का सर्कुलेशन बढ़ाने के लिए किया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


एक साल पहले जारी किया था सर्कुलर, फिर दिलाई याद
आरबीआई ने यह सर्कुलर नोटबंदी से पहले पिछले साल जारी किया था, लेकिन नोटबंदी के चलते लागू नहीं हो पाया था। अब आरबीआई ने बैंकों को फिर से अपने इस सर्कुलर की याद दिलाई है और इसे अक्टूबर से अमली जामा पहनाने को कहा है। 

लोगों को हो सकती है त्योहार के वक्त परेशानी
अगर ऐसा होता है तो फिर मार्केट में कैश की सबसे ज्यादा दिक्कत हो जाएगी। वहीं एटीएम पर भी लंबी लाइन लगना एक बार फिर से शुरू हो जाएंगी। आरबीआई के इस कदम से नोटबंदी और डिजिटाईजेशन से परेशान लोगों की त्योहार से पहले काफी दिक्कत हो सकती हैं।


दिवाली ऐसा त्योहार होता है, जब लोग सबसे ज्यादा कैश खर्च करते हैं और एटीएम से ज्यादा पैसा निकालते हैं। नोटबंदी के दौरान भी बैंक एटीएम में 100 के नोट ज्यादा डाल रहे थे, जिनकी संख्या काफी कम होती है। अब देखना यह होगा कि क्या फिर से नोटबंदी वाला सीन दुबारा से दिवाली जैसे बड़े त्योहार पर देखने को मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed