{"_id":"594bab4b4f1c1bd8688b49a4","slug":"banks-will-be-closed-for-three-days-cash-supply-in-atm-to-be-affected","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन बैंक रहेंगे बंद, ATM में हो सकती है कैश की किल्लत","category":{"title":"Banking Beema","title_hn":"बैंकिंग बीमा","slug":"banking-beema"}}
तीन दिन बैंक रहेंगे बंद, ATM में हो सकती है कैश की किल्लत
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल
Updated Thu, 22 Jun 2017 05:06 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
आने वाले शनिवार से लेकर के सोमवार तक बैंकों में ताला लटका रहेगा। हालांकि एटीएम खुले रहेंगे, लेकिन इनमें कैश की किल्लत रह सकती है। इसलिए हो सके तो अपने पास जरुरत के लिए कैश अभी निकाल लें, नहीं तो तीन दिन तक बिना कैश के गुजारा करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
सोमवार को ईद का त्यौहार है जिसे मुस्लिम धर्म में सबसे बड़ा पर्व माना जाता है। इसलिए पूरे देश की सभी बैंकों में सोमवार 26 जून को छुट्टी रहेगी। वहीं शनिवार को बैंकों में चौथे शनिवार के चलते छुट्टी रहेगी।
विज्ञापन
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के अनुसार पूरे देश में सभी प्रकार के बैंक बंद रहेंगे। इस दौरान किसी भी बैंक में कोई वित्तीय लेनदेन नहीं होगा। वहीं तीन दिन बैंक बंद रहने से अरबों रुपये की क्लियरिंग प्रभावित होने की आशंका है। बैंक अपनी तरफ से तो एटीएम को पूरी तरह से लोडेड रखेंगे, लेकिन हो सकता है जितना कैश एटीएम में डाला जाए वो भी कम पड़ सकता है। बैंक के चेस्ट बंद होने से एटीएम में भी कैश लोड हो इसकी संभावना काफी कम है।
विज्ञापन
नेटबैंकिंग पर भी पड़ेगा असर
इन तीन दिनों में नेटबैंकिंग से होने वाले फंड ट्रांसफर पर भी असर पड़ेगा, क्योंकि आरबीआई के अनुसार NEFT, IMPS और RTGS ट्रांजेक्शन भी बुरी तरह से प्रभावित रहेंगे। बैंक स्टॉफ न होने से दो लाख से ऊपर का लेनदेन करने वाले व्यापारियों पर इसका असर पड़ेगा।