फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   rbi designates private bank branches to collect income tax dues

अब प्राइवेट बैंकों में भी जमा कीजिए आयकर

Thu, 15 Aug 2013 12:02 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Thu, 15 Aug 2013 12:02 AM IST
विज्ञापन
rbi designates private bank branches to collect income tax dues

आयकर भुगतान में अंतिम समय की भीड़भाड़ की परेशानी से करदाताओं को बचाने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने नकद अथवा चेक से कर का भुगतान जमा करने के लिए कई निजी बैंकों की दर्जनों शाखाओं को अधिकृत किया है।

विज्ञापन


रिजर्व बैंक ने इस संबंध में एक सर्कुलर जारी कर कहा है कि लोगों को रिजर्व बैंक में लंबी लाइनों में खड़े होकर कर जमा करने के लिए लंबी प्रतीक्षा करनी पड़ती है।
विज्ञापन


ऐसे में शहर के करदाताओं को इसमें होने वाली असुविधा से बचने के लिए सलाह दी जाती है कि वह आखिरी समय की भीड़भाड़ से बचने के वास्ते समय से पहले ही बकाया आयकर का भुगतान कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरबीआई ने कहा है कि रिजर्व बैंक और भारतीय स्टेट बैंक के अलावा सार्वजनिक क्षेत्र के अन्य बैंकों के अलावा एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, आईडीबीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक की दिल्ली और नई दिल्ली स्थित शाखाओं को भी आयकर बकाया के भुगतान के लिए प्राधिकृत किया गया है।

इन शाखाओं पर नकद और चेक के जरिए आयकर भुगतान किया जा सकता है। रिजर्व बैंक ने कहा है कि करदाता अपनी सुविधा को देखते हुए इस व्यवस्था का फायदा उठा सकते हैं।


रिजर्व बैंक में हर साल जून, सितंबर, दिसंबर और मार्च अंत में आयकर जमा करने के लिए भीड़ बढ़ जाती है। ऐसे में आरबीआई के लिए स्थिति से निपटना मुश्किल हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed