{"_id":"1ce7b9d6350fcd4003df96d281c2ba90","slug":"provident-fund-interest-rate-high-once-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएफ पर मिलेगा पहले से ज्यादा ब्याज","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
पीएफ पर मिलेगा पहले से ज्यादा ब्याज
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 24 Dec 2013 09:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनावी मौसम में आम आदमी को भविष्य निधि (पीएफ) जमा पर अधिक ब्याज दर की सौगात मिल सकती है।
विज्ञापन
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने चालू वित्त वर्ष 2013-14 के लिए पीएफ जमा पर 8.5 फीसदी से अधिक ब्याज देने का प्रस्ताव तैयार किया है। इसे 13 जनवरी 2014 को सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी (सीबीटी) की बैठक में पेश किया जाएगा।
अगर प्रस्तावित दर पर आम सहमति बनी तो मौजूदा वित्त वर्ष में कर्मचारियों को पीएफ जमा पर पहले से अधिक ब्याज मिल सकेगा। ईपीएफओ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सीबीटी के पुनर्गठन के बाद यह पहली बैठक होगी। बैठक के एजेंडे में कई अन्य मुद्दे भी हैं। लेकिन इसमें सबसे महत्वपूर्ण ब्याज दर पर निर्णय लेना होगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि चालू वित्त वर्ष के लिए पीएफ पर ब्याज दर तय करने का प्रस्ताव लंबे समय से लटका हुआ है। ईपीएफओ के मुताबिक संगठन की आर्थिक स्थिति बेहतर है। इसलिए उम्मीद की जा रही है कि नई दर साढ़े आठ फीसदी से अधिक हो सकती है।
विज्ञापन
जानकारों का कहना है कि चुनावी माहौल में आकर्षक ब्याज दर तय होने की उम्मीद ज्यादा है। लेकिन इसके लिए वित्त मंत्रालय से हरी झंडी की जरूरत है। गौरतलब है कि पिछले वित्त वर्ष में 8.5 फीसदी ब्याज दर तय की गई थी। इससे पूर्व पीएफ पर ब्याज की दर 8.25 फीसदी थी।