फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   pnb customers facing difficulty at atm and branch due to system upgradation

पीएनबी के एटीएम से नहीं निकल रहा पैसा, ब्रांच में लेनदेन करने में भी आ रही है दिक्कत

Wed, 14 Mar 2018 03:27 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 14 Mar 2018 03:27 PM IST
विज्ञापन
pnb customers facing difficulty at atm and branch due to system upgradation

124 अरब के महाघोटाले से जूझ रहे देश के दूसरे सबसे बैंक--पंजाब नेशनल बैंक के देश भर में स्थित लाखों एटीएम से पैसा नहीं निकल रहा है। इसी तरह खाताधारक बैंक में भी अपना लेनदेन आसानी से नहीं कर पा रहे हैं। एटीएम से पैसा नहीं निकलने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन


इस वजह से आ रही है परेशानी
महाघोटाले के बाद पीएनबी पूरे देश में अपनी कोर बैंकिंग सॉफ्टवेयर को अपग्रेड कर रहा है, जिसके चलते अभी 3 महीने तक लोगों को इस समस्या से परेशान होना पड़ेगा। बैंक ने आईटी कंपनी इन्फोसिस के सॉफ्टवेयर फिनाकल 10 से कोर बैंकिंग को अपग्रेड किया है। 
विज्ञापन


45 दिन में होगा सिस्टम अपग्रेड
जहां इन्फोसिस नॉर्मल केस में 90 दिन का समय सिस्टम को अपग्रेड करने में लेता है, वहीं इस बार कंपनी को 45 दिन में ऐसा करने के लिए कहा गया है। 

कोर बैंकिंग सिस्टम से हुआ था घोटाला
पीएनबी में जो घोटाला हुआ उसकी मुख्य वजह कोर बैंकिंग सिस्टम थी। जब बैंक के अधिकारियों ने नीरव मोदी और मेहुल चोकसी की कंपनी को फर्जी तरीके से लेटर ऑफ अंडरस्टेंडिंग जारी किए थे, तो उसे बैंक का कोर बैंकिंग सॉफ्टवेयर कैप्चर नहीं कर पाया था और इसका किसी को पता भी नहीं चला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएनबी के 10 हजार एटीएम पर असर
सॉफ्टवेयर अपग्रेड करने से पीएनबी के 10 हजार से अधिक एटीएम पर असर पड़ा है। इसके चलते 90 मिलियन से अधिक कार्डधारक भी प्रभावित हुए हैं। वहीं 4 हजार से अधिक एटीएम अभी पूरी तरह से बंद कर दिए गए हैं। इसका असर पीएनबी के 5 सहायक बैंकों पर भी पड़ा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed