फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   PF Account holder started getting interest know PF balance and claim money

PF खाताधारकों को मिलना शुरू हुआ नया ब्याज, मिस्ड कॉल से पता करें बैलेंस और ऐसे निकालें पैसा

Mon, 14 Oct 2019 03:06 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 14 Oct 2019 03:06 PM IST
विज्ञापन
PF Account holder started getting interest know PF balance and claim money

छह करोड़ से अधिक कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के सदस्यों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा मिला है। ईपीएफओ ने पीएफ खाताधारकों के खाते में ब्याज क्रेडिट करना शुरू कर दिया है। भविष्य निधि निकासी दावों के अनुसार, वित्त वर्ष 2018-19 के लिए 8.65 फीसदी की दर से ब्याज का भुगतान किया जा रहा है। कईं खातों में ब्याज आ चुका है।

विज्ञापन

मिस्ड कॉल से पता करें पीएफ बैलेंस

वैसे तो पीएफ बैलेंस पता करने के कई तरीके हैं जो कि ईपीएफ की आधिकारिक वेबसाइट पर बताए गए हैं लेकिन सबसे आसान तरीका मिस्ड कॉल वाला है। आप सिर्फ एक मिस्ड कॉल करके आप पीएफ बैलेंस जान सकते हैं। इसके लिए आपको अपने पीएफ अकाउंट में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल करना होगा। इसके बाद आपके पास एक मैसेज आएगा जिसमें आपको अपने अकाउंट में मौजूद पीएफ के पैसे की जानकारी मिल जाएगी।

विज्ञापन

SMS से पीएफ बैलेंस जानने के लिए इस नंबर पर मैसेज करें

इसके अलावा आप एक मैसेज करके भी पीएफ बैलेंस जान सकते हैं। हालांकि इन दोनों सेवाओं के लिए आपका यूएएन (यूनिवर्सल अकाउंट नंबर) एक्टिव होना चाहिए। यदि आप एसएमएस के जरिए पीएफ बैलेंस जानना चाहते हैं तो EPFOHO UAN टाइप करके 7738299899 पर भेज दें। इस सेवा का लाभ आप हिन्दी, अंग्रेजी, पंजाबी समेत 10 भाषाओं में उठा सकते हैं। उदाहरण के तौर पर यदि आप हिन्दी में आप बैलेंस जानना चाहते हैं तो EPFOHO UAN HIN टाइप करके  7738299899 पर मैसेज कर दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

अलग-अलग भाषाओं के लिए अलग-अलग कोड हैं जो निम्नलिखित हैं।

1. अंग्रेजी के लिए कोई कोड नहीं है।
2. हिन्दी- HIN
3. पंजाबी - PUN
4. गुजराती - GUJ
5. मराठी - MAR
6. कन्नड़ - KAN
7. तेलुगु - TEL
8. तमिल - TAM
9. मलयालम - MAL
10. बंगाली - BEN

आइए जानते हैं ऑनलाइन पैसे निकालने के लिए आपको क्या करना होगा। 

ऑनलाइन निकालें पीएफ का पैसा

  • अगर आप ऑनलाइन पीएफ का पैसा निकालते हैं तो पांच से 10 दिन में ही आपका पैसा आपके खाते में आ जाएगा। 
  • इसके लिए सबसे पहले आपको ईपीएफओ की वेबसाइट पर जाकर अपना यूएएन (UAN) नंबर, पासवर्ड और कैप्चा डालना होगा। ये जानकारी डालकर लॉग-इन करने के बाद आपके समक्ष मैनेज (Manage) का एक विकल्प आएगा। यहां क्लिक करने के बाद आप अपनी केवाईसी (KYC) की जानकारी की जांच कर लें। 
  • अपनी जानकारी की जांच करने के बाद आपको ऑनलाइन सर्विस (Online Services) पर क्लिक करना होगा। अब आपके समक्ष एक ड्रॉप मेन्यू खुलेगा, जहां से आपको क्लेम पर क्लिक करना होगा। इस क्लेम फॉर्म को सबमिट करने के लिए आपको प्रोसीड फॉर ऑनलाइन क्लेम (Proceed For Online Claim) के विकल्प का चयन करना होगा।
  • पीएफ की जानकारी आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस के जरिए भी मिल जाएगी। हालांकि ऑनलाइन पैसा निकालने के लिए आपका ईपीएफ खाता आधार से लिंक होना अनिवार्य है। अगर आपका आधार ईपीएफ खाते से लिंक नहीं होगा, तो आप ऑनलाइन अपना पीएफ क्लेम नहीं कर पाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed