फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   persons having good cibil will get housing loan at a cheaper rate

अच्छे सिबिल स्कोर वालों को मिलेगी होम लोन में रियायत, इस बैंक ने शुरू की स्कीम

Mon, 07 May 2018 05:16 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 07 May 2018 05:16 PM IST
विज्ञापन
persons having good cibil will get housing loan at a cheaper rate
30 लाख रुपये या उससे अधिक के होम लोन पर अच्छे सिबिल स्कोर वाले उपभोक्ताओं को बैंक ऑफ  इंडिया (बीओआई) अधिमान्य ब्याज दर प्रदान कर रहा है। यानी होम लोन के लिए न्यूनतम कर्ज दर एमसीएलआर पर कर्ज दिया जाएगा।
विज्ञापन


इस पहल से बैंक 760 और इससे अधिक के सिबिल स्कोर वाले उपभोक्ताओं के लिए धन आधारित ऋण दर (एमसीएलआर) पर होम लोन प्रदान करेगा। एमसीएलआर किसी भी बैंक की वह न्यूनतम ब्याज दर है जिसके नीचे वह उधार नहीं दे सकता है।
विज्ञापन


यह होता है सिबिल स्कोर
उपभोक्ता का सिबिल स्कोर क्रेडिट सूचना रिपोर्ट (सीआईआर) का 3-अंकीय संख्यात्मक सारांश है - जो कि पिछले क्रेडिट व्यवहार और पुनर्भुगतान इतिहास पर आधारित है - और इसकी रेंज 300 से 900 तक है। स्कोर जितना अधिक होगा, बेहतर ऋण स्वीकृति की संभावना है। ज्यादातर बैंक ऋण को मंजूरी देने से पहले उपभोक्ता के सिबिल स्कोर और रिपोर्ट की जांच करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक करेगा अच्छे क्रेडिट स्कोर वालों को सम्मानित
बैंक ऑफ इंडिया ने यह जानकारी देते हुए बताया, ‘‘हम अपने ग्राहकों को बेहतर, सक्त्रिस्य और अभिनव पेशकश प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, खास तौर पर तब जब उन्हें क्रेडिट की जरूरत होती है। अच्छे क्रेडिट अनुशासन वाले उपभोक्ताओं को पुरस्कृत किया जाना चाहिए, क्योंकि इससे एक बेहतर वित्तीय रिकॉर्ड के महत्व को समझा जा सकता है। हमारे अधिमान्य ब्याज दर के प्रस्ताव का उद्देश्य प्रतिस्पर्धी ब्याज दर के साथ उच्च स्कोरिंग वाले होम-लोन आवेदकों को पुरस्कृत करना है, जिससे उन्हें अपने सपनों के आशियाने को वास्तविकता में बदलने में मदद मिल सके।‘


बैंक ने सिबिल से मिलाया हाथ
सिबिल के हैड ऑफ डायरेक्ट टू कंज्यूमर इंटरेक्टिव ऋषिकेश मेहता कहते हैं, ‘बैंक ऑफ इंडिया का सिबिल स्कोर आधारित प्रोत्साहन देने का तरीका अच्छी क्रेडिट आदतों के माध्यम से सकारात्मक क्रेडिट प्रोफाइल बनाने और इसकी निगरानी की आवश्यकता को ही आगे बढ़ाता है। हमारी हमेशा यही कोशिश रही है और इस दिशा में हमें बैंक ऑफ इंडिया के साथ गठबंधन करते हुए खुशी का अनुभव हो रहा है। हम उपभोक्ताओं के लिए अपनी क्त्रस्ेडिट की जांच तेज, आसान और बेहतर बनाए रखने में उनकी मदद करने के लिए समर्पित हैं।‘
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed