फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   Paytm integrates Digilocker, brings access to documents on its app, users can now store Aadhar, driving license, vehicle RC, Insurance via it

काम की बात: पेटीएम मिनी एप्स पर भी मिलेगी 'डिजिलॉकर' की सुविधा, ऑफलाइन मोड में भी होगा एक्सेस 

Wed, 13 Oct 2021 09:57 PM IST
मुकेश कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 13 Oct 2021 09:57 PM IST
विज्ञापन
Paytm integrates Digilocker, brings access to documents on its app, users can now store Aadhar, driving license, vehicle RC, Insurance via it
पेटीएम

ई-वॉलेट पेटीएम व इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के बीच एक समझौता हुआ है, जिसके तहत आप डिजिलॉकर की सुविधा पेटीएम मिनी एप्स पर भी पा सकते हैं। मंत्रालय के मुताबिक, डिजिलॉकर का मकसद सभी लोगों को पेपर लेस सुविधाओं के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म मुहैया कराना है। पेटीएम के साथ करार के तहत उसके यूजर्स अपने डॉक्यूमेंट्स को मिनी एप के जरिए डिजिलॉकर में ऐड, सेव/स्टोर और रिट्रिव कर सकेंगे।

विज्ञापन


डिजिलॉकर के डेटा यूजर्स के मोबाइल पर ही मौजूद रहेंगे, इसलिए उन्हें ऑफलाइन मोड में भी एक्सेस किया जा सकेगा। यहां आप अपने आधार, ड्राइविंग लाइसेंस, गाड़ी का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, इंश्योरेंस, कोरोना वैक्सीन सर्टिफिकेट आदि को डिजिटल फॉर्मेट में स्टोर कर सकते हैं। पेटीएम का कहना है कि वह डिजिलॉकर में मौजूद किसी भी दस्तावेज को स्टोर नहीं करती है और न ही उससे जुड़ी कोई जानकारी बैकएंड पर भेजती है।
विज्ञापन


पहली बार लॉगिन करने पर पेटीएम आपसे कुछ स्वीकृतियां मांगेगी और बाकी फंक्शन डिजिलॉकर की तरह होंगे। इस सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए आपको ऐप में टॉप पर बाईं तरफ बने फोटो/नाम वाले आइकन पर टैप करना होगा। उसके बाद आपको पेटीएम की तरफ से मुहैया कराई जा रही कई सुविधाएं नजर आएंगी, जिनमें डिजिलॉकर भी होगा। सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 के मुताबिक, डिजिलॉकर में स्टोर किए गए दस्तावेज को कानूनी तौर पर मूल दस्तावेज के बराबर ही माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed