फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   pay hike after seventh pay commission

सातवें वेतनमान आयोग की रिपोर्ट आई, बढ़ेगा 23.5 फीसदी वेतन

Fri, 20 Nov 2015 01:21 AM IST
Updated Fri, 20 Nov 2015 01:21 AM IST
विज्ञापन
pay hike after seventh pay commission

जस्टिस एके माथुर ने वित्त मंत्री अरूण जेटली को सातवें वेतनमान आयोग की रिपोर्ट सौंप दी है। सातवें वेतनमान आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक 23.5 फीसदी वेतन बढ़ेगा। इसके अलावा पेंशन धारकों को भी तोहफा मिला है। रिपोर्ट में पेंशन को 24 फीसदी बढ़ाने की संस्तुति की गई है। यह रिपोर्ट 900 पेज की है।

विज्ञापन


भत्तों में 63 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक न्यूनतम वेतन अब 18,000 रूपए से कम नहीं होगा। कुल 47 लाख लोगों को इसका फायदा मिलेगा। सातवें वेतनमान आयोग की संस्तुतियां 1 जनवरी, 2016 से लागू होंगी।
विज्ञापन


सातवें वेतनमान आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक न्यूनतम वेतन 18,000 रुपए और अधिकतम वेतन 2,25,000 रुपए हो जाएगा। सातवें वेतनमान आयोग की रिपोर्ट लागू करने पर सरकार के ऊपर रुपए 1,02,000 करोड़ का बोझ पड़ेगा। रिपोर्ट के मुताबिक सभी लोगों को एक समान पेंशन देने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सातवें वेतन आयोग के तहत की गई ये बढ़ोतरी 1 जनवरी 2016 से लागू होगी। वेतन आयोग ने यह रिपोर्ट न्यायमूर्ति एके माथुर की अगुवाई में तैयार की है। आयोग के सदस्यों में इसमें 1978 बैच के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी विवेक राय और अर्थशस्त्री रथिन राय भी हैं।

ऐसे समझें
अगर केंद्र सरकार के किसी कर्मचारी का वेतन सभी भत्तों समेत 50 हजार रुपए है, तो इस बढ़ोतरी के बाद उसका वेतन 11,500 (50 हजार का 23 प्रतिशत) रुपए बढ़ जाएगा। इस तरह से उस कर्मचारी का कुल वेतन 61,500 (50,000+11,500) रुपए हो जाएगा।

नहीं बदली है सेवानिवृत्ति की उम्र सीमा

pay hike after seventh pay commission

आयोग के अध्यक्ष जस्टिस एके माथुर ने मंगलवार को रिपोर्ट तैयार होने की जानकारी दी थी। इसे तैयार करने में संगठनों, महासंघों और कर्मचारियों के प्रतिनिधियों समेत सभी संबंधित पक्षों की राय शामिल की गई है।

सूत्रों के अनुसार 900 पन्नों की रिपोर्ट में ग्रुप ए में आने वाली सभी सेवाओं को समानता पर लाने की सिफारिश की गई है। अभी केंद्र सरकार के ऊंचे पदों पर भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का कब्जा है।

रिपोर्ट में सेवानिवृत्ति की उम्र सीमा को भी नहीं बदला गया है। अगर कैबिनेट आयोग की सिफारिशों को मंजूरी दे देती है तो अगले साल एक जनवरी से नया वेतनमान लागू हो जाएगा।

इससे केंद्र सरकार के 48 लाख कर्मचारियों और 55 लाख पेंशन धारक लाभान्वित होंगे। आयोग की सिफारिशों का असर राज्य सरकार के कर्मचारियों पर भी पड़ेगा।

हर 10 साल में लागू होता है वेतन आयोग

pay hike after seventh pay commission

सरकार ने पिछले साल फरवरी में सातवां वेतन आयोग गठित किया था। इसे 18 महीनों में अपनी रिपोर्ट सौंपने को कहा गया था। हालांकि केंद्रीय कैबिनेट ने इस साल अगस्त में आयोग की अवधि और चार महीने के लिए बढ़ाकर दिसंबर तक कर दी थी।

गौरतलब है कि हर 10 साल पर नये वेतन आयोग का गठन किया जाता है जो मौजूदा वेतन प्रणाली की समीक्षा करती है। इसकी अनुशंसाओं के आधार पर ही वेतन बढ़ोत्तरी का फैसला किया जाता है। राज्य सरकारें भी कुछ संशोधनों के बाद इसे अपनाती हैं।

चौथा वेतन आयोग : एक जनवरी 1986 से प्रभावी
पांचवां वेतन आयोग : एक जनवरी 1996 से प्रभावी
छठा वेतन आयोग : एक जनवरी 2006 से प्रभावी
सातवां वेतन आयोग : एक जनवरी 2016 से होना है लागू

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed