बच्चों के कैरियर प्लान में अभिभावकों की ज्यादा रूचि नहीं
- महज 24 फीसदी अभिभावक ही अपने बच्चों के लिए पहले से योजना बनाते हैं
- अभिभावक अभी भी फैशन डिजाइनिंग या कोई और कैरियर के बजाय डॉक्टर या इंजीनियर कैरियर के लिए योजना बनाते हैं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में अभी भी ज्यादातर अभिभावक अपने बच्चों के कैरियर के बारे में शुरू से ही योजना नहीं बनाते हैं। एक निजी बीमा कंपनी द्वारा कराये गए एक सर्वेक्षण के मुताबिक देश में महज 24 फीसदी अभिभावक ही इसके लिए पूर्व योजना बनाते हैं।
अवीवा लाइफ इंश्योरेंस द्वारा कराये गए एक सर्वेक्षण के मुताबिक देश में महज 24 फीसदी अभिभावक ही अपने बच्चों के लिए पहले से योजना बनाते हैं। हालांकि दिल्ली में यह 29 फीसदी है। इससे यह भी पता चला है कि डॉक्टर, इंजीनियर और क्रिकेटर बनाने के मामले में दिल्ली अव्वल है।
सर्वेक्षण के मुताबिक योजना बनाने वाले अधिकतर अभिभावक अभी भी फैशन डिजाइनिंग या कोई और कैरियर के बजाय डॉक्टर या इंजीनियर कैरियर के लिए योजना बनाते हैं। हालांकि बच्चों का झुकाव डॉक्टर या इंजीनियर बनने की बजाय नए कैरियर अपनाने में ज्यादा है।
7 शहरों के 11300 लोगों में हुआ सर्वे
कंपनी की चीफ कस्टमर, मार्केट एवं डिजीटल ऑफिसर अंजलि मल्होत्रा का कहना है कि उन्होंने इस शोध के लिए देश के 7 शहरों में 11300 लोगों से संपर्क किया है।
इससे यह भी पता चला कि भारत में बच्चे बड़े सपने देखते हैं और विविध तरह के कैरियर विकल्प चाहते हैं। लेकिन उनके अभिभावक अभी भी चाहते हैं कि उनका बच्चा डाक्टर, इंजीनियर जैसे पारंपरिक कैरियर चुने।
इसलिए ही वे शुरू से ही बच्चों की शिक्षा के लिए बचत करना शुरू कर देते हैं। हालांकि ऐसे अभिभावकों में अधिकतर -31 फीसदी- कारपोरेट सेक्टर में काम करने वाले हैं।