मोबाइल वॉलेट की मदद से खोल सकेंगे सेविंग अकाउंट, यह बैंक जल्द शुरू करेगा सर्विस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Payzapp के हैं 14 मिलियन से अधिक यूजर
एचडीएफसी के मोबाइल वॉलेट पैजेप के देश भर में 14 मिलियन से अधिक यूजर हैं। अगले डेढ़ साल में बैंक अपने ऐप पर दुकानदारों की संख्या को भी 1.2 मिलियन से 5 मिलियन करने जा रहा है। बैंक अपने सभी यूजर्स को उनके सेविंग बैंक अकाउंट को वर्चुअल तरीके से लिंक करेगा।
इसके साथ ही वो अपने वॉलेट कस्टमर्स को क्रेडिट कार्ड व पर्सनल लोन अप्लाई करने की सुविधा को भी जल्द शुरू करने जा रहा है। अभी बैंक के एटीएम से पर्सनल लोन और क्रेडिट कार्ड के लोग अप्लाई कर सकते हैं।
मिनटों में खुलेगा सेविंग अकाउंट
एचडीएफसी बैंक के ग्रुप मार्केटिंग हेड पराग राव ने कहा कि बैंक का इरादा 50 मिलियन कस्टमर बनाने का है। इसके अलावा वॉलेट के जरिए सेविंग अकाउंट खोलना और क्रेडिट कार्ड व लोन देने के प्रोसेस को भी आसान करने जा रही है। बैंक मिनटों में पर्सनल लोन देने के बाद अब मिनटों में सेविंग अकाउंट भी खोलेगा।
बैंक के हैं 1 करोड़ से अधिक क्रेडिट कार्ड
क्रेडिट कार्ड बिजनेस में बैंक इस वक्त देश के अंदर मार्केट लीडर है। फिलहाल पूरे देश में 1 करोड़ से अधिक क्रेडिट कार्ड सर्कुलेशन मे हैं। बैंक हर महीने 2.5 लाख क्रेडिट कार्ड जारी करता है, जिसे पेजैप के जरिए 5 लाख करने का टारगेट है।