फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   online banking transfer may be delayed as government moots proposal for taking permission

फंड ट्रांसफर करने में हो सकती है देरी, बैंकों को लेनी होगी खाताधारकों से पहले मंजूरी

Thu, 22 Aug 2019 05:28 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: paliwal पालीवाल Updated Thu, 22 Aug 2019 05:28 PM IST
विज्ञापन
online banking transfer may be delayed as government moots proposal for taking permission
fund transfer
अवैध ऑनलाइन बैंकिंग ट्रांजेक्शन पर रोक लगाने के लिए केंद्र सरकार जल्द ही एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। वित्त मंत्रालय द्वारा दिए गए एक प्रस्ताव के मुताबिक बैंकों को फंड ट्रांसफर करने से पहले खाताधारकों से मंजूरी लेनी होगी, जिसके बाद ही पैसा खाते में ट्रांसफर हो पाएगा। 
विज्ञापन

फिलहाल यह है व्यवस्था

फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक फिलहाल जो व्यवस्था है, उसके अनुसार कोई भी व्यक्ति किसी दूसरे व्यक्ति को रजिस्टर कर सकता है और उस व्यक्ति से बिना मंजूरी के पैसा ट्रांसफर कर सकता है। अभी पैसा ट्रांसफर करने के लिए किसी भी तरह की मंजूरी की आवश्यकता नहीं पड़ती है। 
विज्ञापन

पड़ेगा असर

अगर सरकार इस प्रस्ताव को मंजूरी देती है तो फिर इससे फंड ट्रांसफर की संख्या पर असर तो पड़ेगा ही, इसके साथ ही इसमें देरी भी होगी। अभी भीम अथवा यूपीआई एप के अलावा नेशनल इलेक्ट्रोनिक फंड ट्रांसफर (NEFT), रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS), इमिडियेट पेमेंट सर्विस (IMPS) के जरिए फंड ट्रांसफर होता है। इन सभी का लोग ज्यादार पेमेंट करने के लिए इस्तेमाल करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सॉफ्टवेयर में करना होगा बदलाव

बैंकिंग एक्सपर्ट के मुताबिक इस प्रस्ताव के अमल में आने के बाद सॉफ्टवेयर में बदलाव करना होगा और इससे फंड ट्रांसफर करने में एक और चरण जुड़ जाएगा। अभी यह भी नहीं पता है फंड ट्रांसफर की अनुमति मिलने तक वो पैसा कहां पर रहेगा। हालांकि इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि गलत खाते में पैसा ट्रांसफर नहीं हो पाएगा। फिनटेक कंपनियों की माने तो ज्यादातर बैंकों का पेमेंट सिस्टम बैंकिंग ट्रांजेक्शन को लंबे समय तक पेंडिंग में नहीं रख सकता है। इससे सर्वर पर भी अतिरिक्त लोड पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed