{"_id":"571d52fe4f1c1b967f8b57a5","slug":"one-pf-account-an-one-employees-plan-will-strat-from-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक मई से 'एक कर्मचारी एक पीएफ खाता' योजना","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
एक मई से 'एक कर्मचारी एक पीएफ खाता' योजना
एजेंसी/नई दिल्ली
Updated Mon, 25 Apr 2016 04:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने एक मई को ‘एक कर्मचारी, एक ईपीएफ खाता’ लांच करने की योजना बनाई है। इस योजना का उद्देश्य परिपक्वता से पहले भविष्य निधि से पैसों की निकासी को हतोत्साहित करना और राज्य सरकारों को इसकी पेंशन प्रणाली से जुड़ने के लिए प्रेरित करना है।
विज्ञापन
ईपीएफओ ने 21 अप्रैल को हुई एक आंतरिक बैठक में यह फैसला किया। इससे एक दिन पहले सरकार ईपीएफ से निकासी के नये कानून के संदर्भ में अपना फैसला वापस ले चुकी थी। नए कानून में सरकार ने निकासी को सख्त बनाने और अंशधारकों को 58 साल की उम्र से पहले ईपीएफ से नियोक्ता का योगदान (मूल वेतन का 3.67 प्रतिशत) निकालने के संबंध में मानदंडों को सख्त बनाया था।
विज्ञापन
बैठक में ईपीएफओ के केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त वीपी जॉय ने भविष्य निधि निकासी के नियम से जुड़े विवादों पर चर्चा की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कर्मचारियों और नियोक्ताओं के बीच प्रभावी संवाद होना चाहिए। साथ ही कहा कि कर्मचारियों द्वारा हर बार नौकरी बदलने पर निकासी से जुड़े मुद्दे का समाधान अच्छी सेवा और आसान माध्यम के जरिए किए जाने की जरूरत है।
विज्ञापन