{"_id":"31a2d6f6-ee4a-11e2-b9db-001e671f54a0","slug":"old-cheque-process-in-only-december","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिसंबर के बाद किसी काम के नहीं रहेंगे पुराने चेक ","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
दिसंबर के बाद किसी काम के नहीं रहेंगे पुराने चेक
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2013 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई चेक प्रणाली को लागू करने में आ रही दिक्कत को देखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक ने एक बार फिर, उसे लागू करने की समय सीमा में बढ़ोतरी कर दी है।
विज्ञापन
रिजर्व बैंक ने सीटीएस-2010 को लागू करने की तिथि अब दिसंबर 2013 तक के लिए टाल दी है। पहले इसे अगस्त से लागू करने की योजना थी।
रिजर्व बैंक के अनुसार अभी भी कई बैंक ऐसे हैं जो कि नई चेक प्रणाली के मुताबिक बुनियादी ढांचा नहीं तैयार कर पाएं हैं।
सीटीएस 2010 के लागू होने से ग्राहकों के चेक काफी कम समय में क्लीयर हो सकेंगे। अभी यह प्रणाली एनसीआर सहित देश के बड़े शहरों में लागू है।