फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   nri tops the chart in sending remittances to india, says world bank report

प्रवासी भारतीय स्वदेश धन भेजने में फिर अव्वल, 2017 में भेजी 69 अरब डॉलर की रकमः विश्व बैंक

Mon, 23 Apr 2018 05:28 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 23 Apr 2018 05:28 PM IST
विज्ञापन
nri tops the chart in sending remittances to india, says world bank report

प्रवासियों से धन पाने के मामले में भारत दुनिया भर में पहले पायदान पर बरकरार है। साल 2017 में भारतीय प्रवासियों ने लगभग 69 अरब डॉलर स्वदेश भेजा। विश्व बैंक ने सोमवार को यह जानकारी दी। साल 2017 में भारतीय प्रवासियों द्वारा स्वदेश भेजी गई धन राशि 9.9 फीसदी वृद्धि के साथ 69 अरब डॉलर रही, जिसके साथ साल 2016 में गिरावट का दौर उलट गया।

विज्ञापन


हालांकि प्रवासियों द्वारा साल 2014 में भेजी गई 70.4 अरब डॉलर की रकम से यह अभी भी कम है।  विश्व बैंक ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि साल 2017 में प्रवासियों द्वारा अपने देशों में भेजी गई रकम नए रिकॉर्ड पर पहुंच गया है, हालांकि कोष स्थानांतरित करने की लागत में भी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन


इन देशों से भेजा गई सबसे ज्यादा रकम
रिपोर्ट के मुताबिक, प्रवासियों द्वारा स्वदेश भेजी जाने वाली रकम में आशा से अधिक वृद्धि यूरोप, रूस तथा अमेरिकी अर्थव्यवस्था में वृद्धि की वजह से हुई है। तेल की उच्च कीमतें तथा यूरो व रूबल की मजबूती प्रवासियों द्वारा स्वदेश भेजी जाने वाली रकम में वृद्धि के लिए मददगार साबित हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन देशों का यह है नंबर
विश्व बैंक ने बताया कि सभी क्षेत्रों में प्रवासियों द्वारा स्वदेश भेजी जाने वाली राशि में उछाल दर्ज किया गया है। भारत को अपने प्रवासियों से सर्वाधिक 69 अरब डॉलर की रकम मिली है, जिसके बाद चीन को 64 अरब डॉलर, फिलीपींस को 33 अरब डॉलर, मेक्सिको को 31 अरब डॉलर, नाइजीरिया को 22 अरब डॉलर तथा मिस्र को 20 अरब डॉलर रकम भेजी गई है। 

भारत को प्रवासियों ने साल 2015 में 68.91 अरब डॉलर की राशि भेजी थी, जो साल 2016 में गिरकर 62.74 अरब डॉलर पहुंच गई, लेकिन साल 2017 में इसमें एक बार फिर उछाल दर्ज किया गया है और यह 68.96 अरब डॉलर पर पहुंच गई। 

निम्न, मध्य आय वाले देशों में भेजा गया सबसे ज्यादा पैसा

nri tops the chart in sending remittances to india, says world bank report
विश्व बैंक ने कहा कि निम्न तथा मध्य आय वाले देशों को प्रवासियों द्वारा भेजा गया धन साल 2017 में 466 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो साल 2016 में 429 अरब डॉलर की तुलना में 8.5 फीसदी की वृद्धि दर्शाता है।

वहीं, साल 2017 में वैश्विक स्तर पर प्रवासियों द्वारा स्वदेश भेजी जाने वाली रकम (ग्लोबल रेमिटेंस) का आंकड़ा 613 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो साल 2016 में 573 अरब की राशि की तुलना में सात फीसदी अधिक है और इसमें उच्च आय वाले देशों को उसके प्रवासियों द्वारा भेजी जाने वाली राशि भी शामिल है।

485 अरब डॉलर पहुंचेगा ग्लोबल रेमिटेंस  
रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2018 में प्रवासियों द्वारा स्वदेश भेजी जाने वाली राशि 4.1 फीसदी बढ़ोतरी के साथ 485 अरब डॉलर पहुंच जाने की उम्मीद है। वहीं वैश्विक स्तर पर प्रवासियों द्वारा स्वदेश भेजी जाने वाली रकम 4.6 फीसदी बढ़ोतरी के साथ 642 अरब डॉलर हो जाने का अनुमान है। 
 
साल 2018 की पहली तिमाही में प्रवासियों द्वारा 200 डॉलर स्वदेश भेजने की वैश्विक औसत लागत 7.1 फीसदी रही, जो तीन फीसदी के सतत विकास लक्ष्य के दोगुुने से भी अधिक है। पैसे भेजने के मामले में उप-सहारा अफ्रीका सबसे महंगी जगह रहा, जहां पैसे भेजने की औसत लागत 9.4 फीसदी है।

लागत बनी बड़ी बाधा 

nri tops the chart in sending remittances to india, says world bank report

विश्व बैंक ने कहा कि पैसे भेजने की लागत कम करने की अहम बाधाओं में बैंकों द्वारा जोखिम कम से कम करने के लिए उपाय करना तथा नेशनल पोस्ट ऑफिस सिस्टम्स व मनी ट्रांसफर ऑपरेटर्स के बीच एक्सक्लूसिव साझेदारी है। ये कारक इंटरनेट एवं स्मार्टफोन एप, क्रिप्टो करेंसी का इस्तेमाल तथा रेमिटेंस सेवाओं में ब्लॉकचेन जैसी अधिक सक्षम प्रौद्योगिकी के लिए बाधक हैं।

लागत कम करने की जरूरत 
रिपोर्ट के लेखक दिलीप राठा ने कहा कि प्रवासियों द्वारा स्वदेश भेजे जाने वाली राशि में बढ़ोतरी हो रही है, इसलिए देशों, संस्थानों तथा विकास एजेंसियों को पैसे भेजने में आने वाली उच्च लागत को कम करना चाहिए, जिससे परिवारों को ज्यादा पैसे मिल सकें।

टेबल
देश     प्रवासियों द्वारा 2017 में भेजी गई रकम

भारत    69 अरब डॉलर
चीन     64 अरब डॉलर 
फिलीपींस    33 अरब डॉलर 
मेक्सिको     31 अरब डॉलर 
नाईजीरिया    22 अरब डॉलर 
मिस्र            20 अरब डॉलर 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed