फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   npci to soon launch rupay credit card in india

जल्द लांच होगा रूपे क्रेडिट कार्ड, VISA और मास्टरकार्ड को देगा टक्कर

Fri, 16 Jun 2017 01:42 PM IST
amarujala.com- Presented by: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Presented by: अनंत पालीवाल Updated Fri, 16 Jun 2017 01:42 PM IST
विज्ञापन
npci to soon launch rupay credit card in india
रूपे कार्ड
क्रेडिट कार्ड मार्केट में मास्टरकार्ड और वीजा को टक्कर देने के लिए नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) जल्द ही रूपे क्रेडिट कार्ड लांच करेगा। अभी तक एनपीसीआई ने देशभर में केवल अपना डेबिट कार्ड लांच कर रखा है। 
विज्ञापन


एक महीने से चल रहा है ट्रायल
एनपीसीआई एक महीने से अपने इस क्रेडिट कार्ड का ट्रायल कर रहा है। फिलहाल पांच बैंक रूपे क्रेडिट कार्ड के ट्रायल प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। पंजाब नेशनल बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, आईडीबीआई, आंध्रा बैंक और यूनियन बैंक इस प्रोजेक्ट में शामिल हैं। अकेले ट्रायल प्रोजेक्ट में 7 हजार से अधिक ट्रांजेक्शन हो चुके हैं। एनपीसीआई इसमें 4 बैंकों को और बढ़ाने जा रहा है। 
विज्ञापन


एनपीसीआई के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी एपी होता ने कहा कि, 'हमारे क्रेडिट कार्ड शीघ्र ही जारी किये जाएंगे। ये रूपे क्रेडिट कार्ड होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोच्चि, बंगलुरू मेट्रो के लिए टैप एंड गो कार्ड

एनपीसीआई के चेयरमैन एम बालचंद्रन ने कहा कि हम टैप एंड गो कार्ड पेश करेंगे जिसका उपयोग कोच्चि मेटो में हो सकेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जून को मेट्रो परियोजना की शुरूआत करेंगे। इसके साथ ही बेंगलुरु मेट्रो टांसपोर्ट कारपोरेशन के लिये भी इस प्रकार का कार्ड भी 17 जून को जारी होगा। 


बालचंद्रन ने कहा कि एक महीने में एनपीसीआई अपने क्रेडिट कार्ड को पूरे देश में लांच कर देगा। इसके लिए ज्यादातर सरकारी बैंक राजी हैं। फिलहाल एनपीसीआई ने रूपे डेबिट कार्ड लांच किया हुआ है। 

एनपीसीआई ने अप्रैल 2012 में रूपे डेबिट कार्ड पेश किया था। उन्होंने कहा, हम रूपे कार्ड का क्रेडिट कार्ड संस्करण पेश करने के लिये पूरी तरह तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed