{"_id":"580a56164f1c1b672c70607e","slug":"customer-distributed-the-new-atm-card","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राहकों को अब मिलेगा नया एटीएम कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राहकों को अब मिलेगा नया एटीएम कार्ड
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
Updated Fri, 21 Oct 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
रुपे कार्ड
- फोटो : अमरउजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम का संचालन करने वाली कंपनी हिताची पेमेंट सर्विसेज में वायरस आने से ब्लॉक हुए डेबिट और एटीएम कार्ड धारकों को अब नया कार्ड जारी किया जाएगा। इधर किसी भी अनहोनी से बचने के लिए ग्राहक एटीएम कार्ड का पिन बदलने के लिए लंबी लाइन में लगे रहे।
डेबिट कार्ड और एटीएम के ब्लॉक होने से शुक्रवार को अधिकांश ग्राहक परेशान रहे। वह कभी अपनी शाखा पहुंचकर कर्मचारियों से जानकारी जुटाते तो कभी टोल फ्री नंबर पर बात करने का प्रयास करते। शहर के एटीएम मशीनों में उपभोक्ता अपने पुराने पिन नंबर को बदलने के लिए परेशान दिखे। शुक्रवार को एटीएम मशीनों में रुपये निकालने वालों की अपेक्षा पिन कोड बदलने वालों की संख्या अधिक रही। इधर बैंक पहुंचने वाले ग्राहकों को सावधानी के तौर पर किसी को भी पिन नंबर की जानकारी नहीं देने के साथ ही दूसरे बैंक के एटीएम का इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी। एसबीआई के चीफ मैनेजर एसएन दुबे ने बताया कि जिस ग्राहक का एटीएम और डेबिट कार्ड ब्लॉक हुआ है, उसे नया जारी किया जाएगा। उन्होंने ग्राहकों से सावधानी बरतने
को कहा है।