{"_id":"589b1e534f1c1b945237a315","slug":"now-banks-may-cut-interest-rate-in-saving-account","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुरी खबर: सेविंग अकाउंट पर घट सकती है ब्याज दर!","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
बुरी खबर: सेविंग अकाउंट पर घट सकती है ब्याज दर!
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 09 Feb 2017 02:21 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
आज अगर कहें की बैंक ग्राहकों का दिन है तो गलत नहीं होगा। एक ओर आरबीआई ने रेपो रेट बरकरार रखते हुए जहां ब्याज दर कटौती पर ब्रेक लगा दिया,वहीं कैश लिमिट बढ़ाकर खुशखबरी दी। अब खबर ये आ रही है कि जल्द सेविंग अकाउंट पर मिलने वाली ब्याज दरों में कटौती हो सकती है।
विज्ञापन
अगर ऐसा होता है तो देश के इतिहास में ये पहली बार होगा जब सेविंग अकाउंट में ब्याज दर घटे। न्यूज चैनल टीवी18 के अनुसार नोटबंदी की वजह से बैंकों में पैसे की भरमार होने के कारण ब्याज दर घटाने का फैसला लिया जा सकता है। इसका स्पष्ट मतलब है कि अगर फैसला हुआ तो बचत खातों में जमा राशि पर कमाई घट जाएगी।
विज्ञापन
देश में अक्सर छोटी राशि बचा पाने वाले लोग सेविंग्स अकाउंट्स में ही पैसे जमा करते हैं। उन्हें जमा राशि पर 4 से 6 प्रतिशत तक ब्याज मिलता है। बचत खातों के लिए तय यह ब्याज दर लंबे समय से स्थिर है।
विज्ञापन