{"_id":"5f6885098ebc3eded42d654f","slug":"new-unit-linked-personal-insurance-plan-introduced-by-bharti-axa","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारती एक्सा ने पेश की नई यूनिट लिंक्ड व्यक्तिगत बीमा योजना","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
भारती एक्सा ने पेश की नई यूनिट लिंक्ड व्यक्तिगत बीमा योजना
Mon, 21 Sep 2020 04:18 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Mon, 21 Sep 2020 04:18 PM IST
विज्ञापन
इंश्योरेंस पॉलिसी
- फोटो : pixabay
भारती एंटरप्राइजेज और AXA के संयुक्त उद्यम भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस ने सोमवार को 'भारती एक्सा लाइफ वेल्थ प्रो' नाम से एक नई यूनिट लिंक्ड व्यक्तिगत बीमा योजना पेश की। इस संदर्भ में कंपनी ने एक बयान में कहा कि इसके तहत नियमित बचत के मुकाबले अधिक लाभ वाले बाजार आधारित प्रतिफल की पेशकश की गई है और इसमें अधिक सुरक्षा उपाए किए गए हैं।
विज्ञापन
वित्तीय लक्ष्यों को हासिल करने में मिलेगी मदद
कंपनी ने बयान में कहा कि नई और मूल्यवर्धित यूलिप से ग्राहकों को परिवार के लिए वित्तीय सुरक्षा के साथ अपने वित्तीय लक्ष्यों को हासिल करने में मदद मिलेगी। बयान के मुताबिक योजना के दो संस्करण हैं- वृद्धि और विरासत।
विज्ञापन
योजना के दो संस्करण
वृद्धि संस्करण में ग्राहक 10 साल, 15 साल या 20 साल के लिए पॉलिसी ले सकते हैं और प्रीमियम का भुगतान एकमुश्त, या पांच, सात, 10, 15 या 20 वर्ष तक कर सकते हैं। एकमुश्त प्रीमियम भुगतान का विकल्प चुनने वाले ग्राहकों को अधिक बीमा कवर दिया जाएगा। वहीं विरासत संस्करण में ग्राहकों को अधिक बीमा कवर मिलेगा।
विज्ञापन
परिवार के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए हम योजनाएं बनाते रहते हैं। आर्थिक नुकसान ना झेलना पड़े, इसके लिए हम हर संभर प्रयास करते हैं। ऐसे में आपको इंश्योरेंस पॉलिसी बेचने वाली बहुत सी कंपनियां भी मिलेंगी। इंश्योरेंस पॉलिसी से हमारा भविष्य तो सुखद हो जाता है। जोखिमों से निपटने के लिए बाजार में कई पॉलिसी आती हैं। अपनी जरूरतों के हिसाब से हम कोई भी पॉलिसी ले सकते हैं।