फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   National Pension System NPS withdrawal rules entry age eased by PFRDA

खुशखबर: एनपीएस से पूरा पैसा निकाल सकेंगे सब्सक्राइबर्स, जानें क्या है नियम

Wed, 16 Jun 2021 12:38 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Wed, 16 Jun 2021 12:38 PM IST
सार

पीएफआरडीए के मुताबिक, जिस एनपीएस सब्सक्राइबर का कुल पेंशन कॉर्पस पांच लाख रुपये या इससे कम है, वो बिना एन्युटी खरीदे अपना पूरा पैसा निकाल सकते हैं।

विज्ञापन
National Pension System NPS withdrawal rules entry age eased by PFRDA
रुपये (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay

विस्तार

कोरोना वायरस महामारी ने लोगों को बहुत परेशान किया है। इसकी वजह से सभी क्षेत्रों में नुकसान हुआ है। निवेशक भी मुनाफे को लेकर चिंतित हैं। मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए बचत करना आसान नहीं है। कब उनकी सारी सैलरी खर्च हो जाती है पता ही नहीं चलता। कम पैसे खर्च करने की पूरी कोशिश के बावजूद मध्यमवर्गीय परिवार पैसा नहीं बचा पाते। ऐसे में अब पेंशन फंड रेग्युलेटर एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) ने नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) के सब्सक्राइबर्स को बड़ी राहत दी है। पीएफआरडीए ने एनपीएस ग्राहकों को अपना पूरा पैसा निकालने की इजाजत दे दी है।

विज्ञापन


एनपीएस से पूरा पैसा निकाल सकेंगे सब्सक्राइबर्स
पीएफआरडीए के मुताबिक, जिस एनपीएस सब्सक्राइबर का कुल पेंशन कॉर्पस पांच लाख रुपये या इससे कम है, वो बिना एन्युटी खरीदे अपना पूरा पैसा निकाल सकते हैं। मौजूदा समय में, नेशनल पेंशन सिस्टम के ग्राहकों को रिटायरमेंट के समय या 60 साल की आयु पूरी होने पर दो लाख रुपये का पेंशन फंड होने की स्थिति में बीमा कंपनियों द्वारा पेश की जाने वाली पेंशन योजना को खरीदना होता है और वे बाकी 60 फीसदी राशि की निकासी कर सकते हैं। 
विज्ञापन


समय पूर्व निकासी सीमा भी बढ़ी
इसके साथ ही पेंशन रेग्युलेटर ने एक गेजेट नोटिफिकेशन में कहा है एनपीएस के तहत समय पूर्व निकासी सीमा को एक लाख रुपये से बढ़ाकर 2.5 लाख रुपये कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवेश करने की अधिकतम आयु भी बढ़ी
इसके साथ ही रेग्युलेटर ने एनपीएस में प्रवेश करने की अधिकतम आयु को भी 65 साल से बढ़ाकर 70 साल कर दिया है। जबकि बाहर निकलने की आयु सीमा को 75 साल कर दिया गया है।


घर बैठे खोलें NPS खाता
पीएफआरडीए एनपीएस से जुड़ने के लिए वन-टाइम पासवर्ड (OTP) की सुविधा देता है। ई-हस्ताक्षर के जरिए बिना किसी कागजी दस्तावेज के ऑनलाइन एनपीएस खाता खोला जा सकता है। 

  • इसके लिए आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-

Enps.nsdl.com/eNPS 

  • अब न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें और अपनी जानकारी भरें। 
  • आपका मोबाइल नंबर ओटीपी से वेरिफाई किया जाएगा। इसके साथ आपको बैंक खाते का डिटेल भी भरनी होगी।
  • अब अपने पोर्टफोलियो का और फंड का चुनाव करें। इसके आप नामांकित व्यक्ति का नाम भरें।
  • आपको कैंसल चेक, फोटोग्राफ और सिग्नेचर भी अपलोड करना होगा।
  • अब आपको एनपीएस में निवेश करना होगा।
  • पेमेंट करने के बाद आपका परमानेंट रिटायरमेंट खाता नंबर जेनरेट हो जाएगा। साथ ही आपको पेमेंट की रसीद भी मिल जाएगी।
  • अब 'e-sign/print registration form' पेज पर जाएं और पैन व नेट बैंकिंग के साथ रजिस्टर करें। 
  • इससे आपकी केवाईसी की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

इससे जुड़ी अतिरिक्त जानकारी आपको एनएसडीएल (NSDL) की वेबसाइट पर मिल जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed