फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   mutual funds units are given nominee on death

मौत होने पर नॉमिनी को मिलती हैं म्यूफंड यूनिटें

Fri, 18 Jan 2013 06:07 PM IST
नई दिल्ली/कारोबार डेस्क
नई दिल्ली/कारोबार डेस्क Updated Fri, 18 Jan 2013 06:07 PM IST
विज्ञापन
mutual funds units are given nominee on death

सेबी के एमएफ रेगुलेशन 1996 के तहत म्यूचुअल फंड्स को इनवेस्टर्स की अपनी मौजूदा म्यूचुअल फंड यूनिट्स ट्रांसफर करने की अनुमति दी गई है। हालांकि, फंड हाउसेज सभी यूनिट होल्डर्स को यूनिट ट्रांसफर करने की इजाजत नहीं देते हैं। यूनिट होल्डर की मृत्यु के मामलों में म्यूचुअल फंड हाउस यूनिट ट्रांसफर की सहूलियत देते हैं।

विज्ञापन


अगर किसी यूनिट होल्डर की मृत्यु हो जाती है और उस अकाउंट में कोई ज्वाइंट होल्डर (संयुक्त खाताधारक) नहीं होता है तो यूनिटें नॉमिनी (नामित व्यक्ति) को ट्रांसफर कर दी जाती हैं। यूनिटों के ट्रांसमिशन के लिए कई तरह के दस्तावेजों की जरूरत होती है। दस्तावेजों की जरूरत इस बात पर निर्भर करती है कि म्यूचुअल फंड अकाउंट्स में ज्वाइंट होल्डर है या नहीं। ज्वाइंट होल्डर न होने पर नॉमिनी के लिए अलग दस्तावेज लगते हैं।
विज्ञापन


यूनिट्स के ट्रांसमिशन के लिए ज्वाइंट होल्डर या नामित व्यक्ति (ज्वाइंट होल्डर न होने की स्थिति में) को एक पत्र देना होता है। साथ ही यूनिट धारक की मृत्यु का प्रमाण पत्र, अपना नो योर क्लाइंट (केवाईसी) सर्टिफिकेट, अपने बैंक अकाउंट के रजिस्ट्रेशन के लिए अपना बैंक अकाउंट मैंडेट भी देना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर ज्वाइंट अकाउंट होल्डर जीवित हो तो यूनिट ट्रांसमिशन के लिए किसी तरह के कानूनी दस्तावेजों की जरूरत नहीं पड़ती है। लेकिन नॉमिनी या नामित व्यक्ति को फंड हाउस को कुछ कानूनी दस्तावेज भी देने होंगे। अगर निवेश 1 लाख रुपये से ज्यादा का है तो नॉमिनी को इंडेमनिटी बॉन्ड और कानूनी वारिस होने का एफिडेविट देना पड़ सकता है।


ये सारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद यूनिट्स का ट्रांसमिशन एक हफ्ते से 10 दिन में पूरा हो जाता है। इसलिए जब भी आप म्यूचुअल फंड यूनिट्स खरीदें तो उसमें नॉमिनी का उल्लेख जरूर करें और उससे संबंधित दस्तावेज जरूर जमा कर दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed