फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   mutual funds becomes most popular investment option among millennial

मिलेनियल्स के बीच निवेश के लिए पहली पसंद बना म्यूचुअल फंड

Sat, 12 Oct 2019 11:28 AM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Sat, 12 Oct 2019 11:28 AM IST
विज्ञापन
mutual funds becomes most popular investment option among millennial
धन निवेश

युवा वर्ग में भी निवेश करने का प्रचलन तेजी से बढ़ चुका है। खासतौर पर मिलेनियल्स और प्रोफेशनल अपनी आय को खर्च करने के बजाए  उसको बचाने भी लगे हैं। लोन लेने में आगे रहने वाला युवा वर्ग भी अब निवेश की अहमियत को समझकर के इसकी तरफ भी आगे बढ़ रहे हैं। यह लोग अपनी आय का 40 फीसदी हिस्से की बचत कर रहे हैं। 

विज्ञापन

निवेश के सबसे पसंदीदा जरिया बना म्यूचुअल फंड

मिलेनियल्स के लिए म्यूचुअल फंड निवेश का सबसे बड़ा जरिया बन गए हैं। एक कंपनी द्वारा किए गए सर्वे के अनुसार आय में से बचत करने का राष्ट्रीय औसत 38 फीसदी ही है। रिजर्व बैंक के द्वारा जारी किए गए डाटा के अनुसार 2017-18 में भारतीय परिवारों में औसत बचत जीडीपी का 17.2 फीसदी है, जबकि 2011-12 में यह 23.6 फीसदी था। युवाओं की पहली पसंद इक्विटी और इक्विटी आधारित इंस्ट्रूमेंट्स हैं, जिसमें वे म्यूचुअल फंड के जरिए पैसा लगाना पसंद करते हैं।

विज्ञापन

क्यों बढ़ी है निवेश की आदत

युवा वर्ग अब समझने लगा है अगर जिंदगी को बढ़िया तरीके से जिंदगी को जीना है, तो फिर बचत करनी होगी। अगर बचत नहीं करेंगे तो फिर आगे के बड़े खर्चों की पूर्ति नहीं हो पाएगी। ऐसे लोग अभी से यह भी सोचने लगे हैं कि रिटायरमेंट के वक्त भी अच्छा खासा फंड होना चाहिए। एचएसबीसी का सर्वे बताता है कि युवा पीढ़ी अपने रिटायरमेंट को लेकर सही बचत कर रही है, जबकि 60 साल से अधिक उम्र के 22 फीसदी और 50 से 60 साल के बीच की उम्र के 14 फीसदी लोग रिटायरमेंट के लिए सेविंग नहीं कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन बड़े खर्चों पर है फोकस

तकरीबन 86.9 फीसदी युवा जानते हैं कि जिंदगी को कैसे मैनेज करना है। जो युवा जल्दी नौकरी शुरू कर देते हैं, वे लाइफस्टाइल पर जमकर खर्च करते हैं। मनीमूनर्स का पहला लक्ष्य मकान खरीदना होता है। इसके बाद वह विदेश यात्रा पर जाने के लिए धन जुटाते हैं। वेल्थ वॉरियर्स के लिए अपना रिलेशनशिप, बच्चों की पढ़ाई और घरेलू खर्चे सबसे अहम होते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed