आपकी विदेश यात्राओं पर भी नजर रखेगी सरकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयकर विभाग जल्द ही एक नया इनकम टैक्स रिटर्न फॉर्म लाने वाला है। इस फॉर्म में उन लोगों को अपने खर्चों की जानकारी देने होगी जो लोग अपने निजी कारणों से विदेशी दौरे करते हैं।
टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक इसमें उन लोगों को शामिल किया जाएगा, जो लोग साल भर में 6 या 7 बार से अधिक बार विदेश जाते हैं।
वहीं दूसरी ओर, उन लोगों को इसमें रियायत मिलेगी, जो बिजनेस या फिर ऑफिस के काम से विदेशी दौरे करते हैं। ऐसे लोगों को अपने खर्चों की जानकारी टैक्स रिटर्न फॉर्म में नहीं भरनी होगी।
नया फॉर्म होगा सिर्फ 4 पेज का
पिछले ही महीने एक 14 पेज का टैक्स रिटर्न फॉर्म जारी किया गया था, जिसमें विदेश जाने वालों लोगों को अपने खर्चों की जानकारी भरना अनिवार्य था।
इस फॉर्म का काफी विरोध भी हुआ, जिसके बाद अरुण जेटली ने फॉर्म पर फिर से विचार करने की बात कही थी। इस फॉर्म में सभी बैंक अकाउंट की जानकारी भी भरनी अनिवार्य थी, भले ही वह देश में हो या फिर विदेश में।
नया फॉर्म जल्द ही आएगा, जिसमें सिर्फ 3 या 4 पेज होने की संभावना है। सिर्फ कुछ खास सोर्स से होने वाली इनकम के बारे में आपको इस नए फॉर्म में जानकारी भरनी होगी।