फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   Modi Government Expected To Provide Blueprint Of Reforms In Budget

बजट में पेश किया जाए नए आर्थिक सुधारों का ब्लू प्रिंट

Fri, 27 Feb 2015 03:53 PM IST
Updated Fri, 27 Feb 2015 03:53 PM IST
विज्ञापन
Modi Government Expected To Provide Blueprint Of Reforms In Budget

उम्मीद है कि बजट में सरकार नए आर्थिक सुधारों का ब्लू प्रिंट पेश करेगी, जिससे कि देश की अर्थव्यवस्था सतत विकास के युग में प्रवेश कर सके। बजट में ऐसे उपाय किए जाने चाहिए, जो अर्थव्यवस्था में रिकवरी को बढ़ावा देकर 8 फीसदी की आर्थिक विकास दर तक ले जाए।

विज्ञापन


नई परियोजनाओं की शुरुआत तभी हो सकती है, जबकि मांग में फिर से तेजी लाने के कारगर उपाय बजट में किए जाएं। ऐसे में सरकार की ओर से बजट में पूंजीगत खर्च में किसी तरह की कटौती किए जाने का प्रतिकूल असर पड़ सकता है। विनिवेश की दिशा में भी और अधिक केंद्रित रूप से कदम बढ़ाए जाने की जरूरत है।

विज्ञापन

शेयर बाजार में तेजी का दौर

Modi Government Expected To Provide Blueprint Of Reforms In Budget

शेयर बाजार में तो तेजी का दौर दिख रहा है, पर मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर में रफ्तार लौटना अभी बाकी है। प्रधानमंत्री का मेक इन इंडिया अभियान तो प्रशंसनीय है, पर अब भी मंजूरी से जुड़ी प्रक्रियाओं में देरी और कराधान, श्रम संबंधी नीतियों और भूमि अधिग्रहण में नियामकीय स्तर पर बाधाएं अब भी कायम हैं, जिन्हें जल्द से जल्द दूर किया जाना चाहिए।

ऐसा करने से न केवल 8 फीसदी की विकास हासिल करने में मदद मिलेगी, बल्कि यह रोजगार पैदा करने और निर्यात बढ़ाने में भी काफी कारगर साबित होगा।

निचले तबके तक सीमित हो सब्सिडी

Modi Government Expected To Provide Blueprint Of Reforms In Budget

वित्तीय सुदृढ़ता के उपाय न केवल देश की मौद्रिक साख को बेहतर बनाए रखने में सहायक होंगे, बल्कि इनसे विदेशी पूंजी का प्रवाह भी बढ़ेगा।

तेल की घटती कीमतों ने सब्सिडी के बोझ में उल्लेखनीय कमी की है, पर सब्सिडी को केवल समाज के निचले तबके के लिए ही सीमित किए जाने की जरूरत है।

राजस्व संग्रह में कमी और सामाजिक विकास की योजनाओं के लिए राशि उपलब्ध कराने जैसे मदों को सरकार विनिवेश को और तेजी देकर संतुलित कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed