फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   modern shopping and brand are expats customers

ग्राहकों को लुभा रहे ब्रांड व मॉडर्न शॉपिंग

Wed, 28 Nov 2012 09:38 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Wed, 28 Nov 2012 09:38 PM IST
विज्ञापन
modern shopping and brand are expats customers

देश में तेजी से बढ़ते दो खरीदार समूह कम आय वाले ब्रांड जागरूक ग्राहक समूह (लाइव) और पहली दफा माडर्न दुकानों पर खरीदरी करने वाले (एफटीएमटीएस) 2015 तक एफएमसीजी की बिक्री में 3 अरब डॉलर का योगदान देंगे। नील्सन इंडिया के कार्यकारी निदेशक एड्रियन टेरॉन ने बताया कि भारतीय आर्थिक परिदृश्य तेजी से समृद्ध हो रहा है। इसलिए, कम आमदनी वाले ग्राहकों की खरीदारी आदत में इजाफा हो रहा है।

विज्ञापन


नील्सन की रिसर्च के मुताबिक, शहरी भारत में रहने वाले करीब 1 करोड़ लाइव परिवारों की सालाना आमदनी 72 हजार रुपये से कम है। यह अपने कुल घरेलू खर्चे का पांचवां हिस्सा एफएमसीजी पर खर्च कर रहे हैं। नील्सन का अनुमान है कि अगले तीन सालों में इस ग्राहक वर्ग द्वारा एफएमसीजी उत्पादों की बिक्री 50 फीसदी बढ़ाकर करीब 3.6 अरब डॉलर तक पहुंच जाएगी।
विज्ञापन


टेरॉन के मुताबिक, आमदनी में अचानक बढ़ोतरी से उत्साहित करीब आधे लाइव परिवार ब्रांडेड उत्पादों की खरीद को तरजीह दे रहे हैं। लाइव परिवारों के बजट का पांच फीसदी फिलहाल आधुनिक शापिंग खरीदारी पर खर्च हो रहा है। नील्सन के आकलन के अनुसार, 2015 तह यह व्यय बढ़कर करीब 17.5 करोड़ डॉलर हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर, नील्सन की रिपोर्ट के मुताबिक आमदनी में बढ़ोतरी से उत्साहित पहली दफा आधुनिक दुकानों में खरीदारी करने वालों का एफएमसीजी उत्पादों पर व्यय 28 करोड़ डॉलर का है, जो अगले तीन सालों में बढ़कर 1 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है। एफटीएमटीएस का आधुनिक शापिंग के जरिये एफएमसीजी पर व्यय 35  फीसदी है और इसमें सालाना 15 फीसदी की बढ़ोतरी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed