{"_id":"75d39dba-661e-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"make-huf-for-additional-saving","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर में अतिरिक्त बचत के लिए बनाएं एचयूएफ","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
कर में अतिरिक्त बचत के लिए बनाएं एचयूएफ
नई दिल्ली/कारोबार डेस्क
Updated Thu, 24 Jan 2013 05:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयकर के कानून में एचयूएफ यानी हिंदू अविभाजित परिवार की खास व्यवस्था है जिसके जरिए कोई भी शादीशुदा हिंदू, सिख, जैन और बौद्ध अधिक टैक्स बचा सकते हैं। एचयूएफ बनाने के लिए कुछ खास शर्तें हैं जिसके बाद इसका लाभ लिया जा सकता है।
विज्ञापन
आसान है एचयूएफ बनाना
एचयूएफ (हिंदू अनडिवाइडेड फैमिली) बनाने के लिए शादी करना जरूरी है। शादी के साथ ही एचयूएफ बनाने की मूल शर्त पूरी हो जाती है और शादी की तारीख को ही एचयूएफ की जन्म तिथि मानी जाती है। शादी के तुरंत बाद एचयूएफ का खाता खोला जा सकता है और इसके लिए अलग पैनकार्ड का आवेदन दिया जा सकता है। एचयूएफ पहली शर्त है शादी, बच्चे हों या न हों कोई फर्क नहीं पड़ता।
विज्ञापन
कर्ता होता है एचयूएफ का प्रतिनिधि
सामान्य स्थिति में परिवार का पुरुष मुखिया एचयूएफ का कर्ता होता है। खास परिस्थितियों में महिला भी कर्ता की भूमिका निभा सकती हैं। सर्वोच्च न्यायालय ने इसके लिए व्यवस्था दी है।
विज्ञापन
अलग एसेसी होता है एचयूएफ
बैंक खाता और पैन कार्ड पर परिवार के मुखिया के नाम के आगे कर्ता लिखा होता है। जैसे अगर रविशंकर नाम का व्यक्ति परिवार का मुखिया है तो उसके एचयूएफ पैनकार्ड पर और बैंक खाते पर उसका नाम रविशंकर एचयूएफ लिखा होगा और पैनकार्ड पर उसकी जन्मतिथि की जगह उसकी शादी की तारीख लिखी होगी।
कैसे होती है आयकर में बचत
एचयूएफ के गठन के बाद अपनी आय पर आदमी दो प्रकार से फायदा ले सकता है एक तो व्यक्तिगत और दूसरा एचयूएफ के सदस्य के नाते। इस प्रकार एक व्यक्ति 2 लाख की कर छूट का फायदा व्यक्तिगत और दूसरी बार 2 लाख का फायदा एचयूएफ के रूप में ले सकता है।
आयकर छूट लेने में 80सी के विकल्पों का भी सीमित उपयोग एचयूएफ में किया जाता है। जैसे अब एचयूएफ के नाम से पीपीएफ खाता नहीं खोला जा सकता, लेकिन एचयूएफ चाहे तो सदस्यों के पीपीएफ खाते में रकम जमाकर कर रियायत ले सकता है।