फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   PPF NSC Sukanya Samriddhi Interest Rate News in Hindi: low interest rate on best government schemes

Small Savings Schemes: आज से PPF, सुकन्या समृद्धि समेत इन सभी सरकारी योजनाओं पर होगा इतना कम फायदा

Wed, 01 Apr 2020 01:15 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 01 Apr 2020 01:15 PM IST
विज्ञापन
PPF NSC Sukanya Samriddhi Interest Rate News in Hindi: low interest rate on best government schemes
लघु बचत योजनाएं

देश में कई सरकारी योजनाएं उपलब्ध हैं, जिनका लाभ लाखों लोग उठाते आए हैं। लॉकडाउन के बीच सरकार ने जनता को जोर का झटका दिया है। वित्त वर्ष 2020-21 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के लिए इन योजनाओं पर मिलने वाली ब्याज दर घटा दी गई है। इसमें 0.70 फीसदी से लेकर 1.4 फीसदी तक की कटौती की गई है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


यानी अब राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (एनएससी), सुकन्या समृद्धि खाता, किसान विकास पत्र (केवीपी) और पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ) जैसी योजनाओं के तहत निवेशकों को कम लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें: जरूरी खबर: आज से बदल गए ये 12 नियम, जान लें वरना हो सकता है नुकसान

बचत योजनाओं पर इतनी हुई ब्याज दर
 
याजना पुरानी ब्याज दर नई ब्याज दर (एक अप्रैल 2020 से) बदलाव कंपाउंडिंग फ्रीक्वेंसी
सेविंग डिपॉजिट 4 फीसदी 4 फीसदी - सालाना
1 साल टाइम डिपॉजिट 6.9 फीसदी 5.5 फीसदी -1.4 तिमाही
2 साल टाइम डिपॉजिट 6.9 फीसदी 5.5 फीसदी -1.4 तिमाही
3 साल टाइम डिपॉजिट 6.9 फीसदी 5.5 फीसदी -1.4 तिमाही
5 साल टाइम डिपॉजिट 7.7 फीसदी 6.7 फीसदी -1.0 तिमाही
5 साल रेकरिंग डिपॉजिट 7.2 फीसदी 5.8 फीसदी -1.4 तिमाही
सीनियर सिटिजन सेविंग्स स्कीम 8.6 फीसदी 7.4 फीसदी -1.2 तिमाही तथा पेड
5 साल नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट 7.9 फीसदी 6.8 फीसदी -1.1 सालाना
पब्लिक प्रोविडेंट फंड 7.9 फीसदी 7.1 फीसदी -0.8 सालाना
किसान विकास पत्र 7.6 फीसदी 6.9 फीसदी (124 महीने में मच्योरिटी) -0.7 सालाना
सुकन्या समृद्धि योजना 8.4 फीसदी 7.6 फीसदी -0.8 सालाना


यह भी पढ़ें: LPG Gas Cylinder Price: लॉकडाउन के बीच जनता को राहत, आज से इतना सस्ता हो गया गैस सिलिंडर


सरकार ने मंगलवार को राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र और लोक भविष्य निधि समेत लघु बचत योजनाओं पर ब्याज दरें 2020-21 की पहली तिमाही के लिए 1.4 फीसदी तक घटा दी हैं। लघु बचत योजनाओं पर ब्याज तिमाही आधार पर अधिसूचित किया जाता है।

वित्त मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार एक से तीन साल की मियादी जमा राशि पर ब्याज अब 5.5 फीसदी मिलेगा जो फिलहाल 6.9 फीसदी है। यानी इस पर ब्याज में 1.4 फीसदी की कटौती की गई है। वहीं पांच साल के लिये मियादी जमा पर ब्याज 6.7 फीसदी मिलेगा जो फिलहाल 7.7 फीसदी है।

फिक्स्ड इनकम पर आश्रित लोगों खासकर वरिष्ठ नागरिकों के लिए ये किसी झटके से कम नहीं है। ये वर्ग आय के नियमित स्रोत के रूप में ब्याज से मिलने वाली रकम पर निर्भर रहता है। बैंकों ने भी हाल ही में फिक्सड डिपॉजिट पर ब्याज दरों में कटौती की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed