फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   list of biggest tax defaulters in india

देश के 18 बड़े टैक्स डिफॉल्टर, 11 गुजरात से

Fri, 03 Apr 2015 11:49 AM IST
Updated Fri, 03 Apr 2015 11:49 AM IST
विज्ञापन
list of biggest tax defaulters in india

आयकर विभाग ने एक बार फिर से दशकों बाद टैक्स डिफॉल्टरों की सूची जारी करना शुरू कर दिया है। फिलहाल 18 ऐसे बड़े टैक्स बकाएदारों/फर्मों के नाम की सूची जारी की गई है, जिनके ऊपर 10 करोड़ रुपए से अधिक का कर्ज है।

विज्ञापन


सूची में शामिल इन नामों में से अधिकतर या तो लापता हैं या फिर उनके पास इतनी संपत्ति ही नहीं है कि वह टैक्स की रकम की भरपाई कर सकें।

यहां पर दिलचस्प बात यह है कि सूची के 18 नामों में से 11 (63.6%) नाम गुजरात के हैं। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग ने आयकर विभाग को पिछले सप्ताह ही इस सूची को सार्वजनिक करने का निर्देश दिया था और इसी का पालन करते हुए इसे सार्वजनिक कर दिया गया है।
विज्ञापन


आयकर विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दशकों पहले इस तरह की सूची बनायी जाती थी और इसे सार्वजनिक भी की जाती थी, लेकिन हाल के वर्षों में इस परंपरा पर विराम लग गया था। अब एक बार फिर से सूची बना कर सार्वजनिक करने से बकाएदारों पर अप्रत्यक्ष दवाब तो बनेगा ही।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं डिफॉल्टर्स के नाम

list of biggest tax defaulters in india

1- गोल्डसुख ट्रेड इंडिया (जयपुर)- 75.47 करोड़ रुपए
2- ब्लू इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (गुजरात)- 75.11 करोड़ रुपए
3- जी.के. धारणे (पुणे)- 38.31 करोड़ रुपए
4- सोमानी सीमेंट (गुजरात)- 27.47 करोड़ रुपए
5- ऐपलटेक सॉल्यूशंस (गुजरात)- 27.07 करोड़ रुपए
6- जूपिटर बिजनेस (गुजरात)- 21.31 करोड़ रुपए
7- विराग डाइंग ऐंड प्रिंटिंग (गुजरात)- 18.57 करोड़ रुपए
8- हिरक बायोटेक (गुजरात)- 18.54 करोड़ रुपए
9- आइकन बायो फार्मा एंड हेल्थकेयर लिमिटेड (गुजरात)- 17.69 करोड़ रुपए
10- बनयान ऐंड बेरी एलॉयज (गुजरात)- 17.48 करोड़ रुपए
11- पूनम इंडस्ट्रीज (गुजरात)- 15.84 करोड़ रुपए
12- कुंवर अजय फूड प्राइवेट लिमिटेड (गुजरात)- 15 करोड़ रुपए
13- विक्टर क्रेडिट ऐंड कंस्ट्रक्शन (कोलकाता)- 13.81 करोड़ रुपए
14- लक्ष्मीनारायण टी ठक्कर (गुजरात)- 12.49 करोड़ रुपए
15- नोबल मर्चेंडाइज (मुंबई)- 11.93 करोड़ रुपए
16- डिजिटल पीसी टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड- 35.02 करोड़ रुपए
17- प्रोटेक इनट्रेड प्राइवेट लिमिटेड- 27.52 करोड़ रुपए
18- अतुल जशवंतराय मेहता- 33.64 करोड़ रुपए

यहां क्लिक कर देखें पूरी लिस्ट विस्तार से

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed