फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   life insurance is key of security and big saving

सुरक्षा और लंबी बचत का बेहतर उपाय है जीवन बीमा

Wed, 30 Jan 2013 05:39 PM IST
नई दिल्ली/कारोबार डेस्क
नई दिल्ली/कारोबार डेस्क Updated Wed, 30 Jan 2013 05:39 PM IST
विज्ञापन
life insurance is key of security and big saving

जीवन और मृत्यु के बारे में किसी तरह का पूर्वानुमान नहीं लगाया जा सकता है। भविष्य में क्या होगा यह किसी के लिए भी बता पाना मुश्किल है। बहुत कम ही लोग इस सच्चाई को गंभीरता से समझ पाते हैं। लेकिन, आज की भागदौड़ भरी जीवन शैली और दिनचर्या में यह जरूरी है कि हम अपने भविष्य को, कम से कम इसके आर्थिक पक्ष से सुरक्षित अवश्य कर लें।

विज्ञापन


सबसे महत्वपूर्ण यह है कि हमें भविष्य में बिना बताए होने वाली घटनाओं के लिए अपने को तैयार करना चाहिए। इसके लिए सबसे आवश्यक है एक उचित जीवन बीमा उत्पाद खरीदना, जो हमें और हमारे परिवार को भविष्य में अचानक आने वाली मुश्किलों से सुरक्षित रख सके। जब आपका भविष्य सुरक्षित हो जाता है, तो आपके दिल-दिमाग में शांति रहती है। यानी, जीवन बीमा सुरक्षा और लंबी अवधि के निवेश का बेहतर टूल है।
विज्ञापन


जीवन बीमा वित्तीय योजना का एक बहुत ही मूल्यवान टूल है, जो अकेले हमें और हमारे पूरे परिवार को सुरक्षा प्रदान करता है। जीवन बीमा हमारे प्रियजनों को उन दिनों में सुरक्षा उपलब्ध कराता है, जब उन्हें इसकी सबसे अधिक आवश्यकता होती है। जीवन बीमा एक ऐसा उत्पाद है, जो पॉलिसीधारक के जीवन को कवर करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही यह किसी भी नौकरीपेशा व्यक्ति, जिस पर कई लोग निर्भर हैं, उनके लिए एक जरूरी निवेश है। क्योंकि, यह पॉलिसीधारक की अचानक मौत हो जाने पर उसके परिवार को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराता है।

अचानक होने वाले नुकसान से सुरक्षा देता है बीमा
जीवन बीमा का मूल उद्देश्य होता है व्यक्ति को उन नुकसान या जोखिमों से सुरक्षा प्रदान करना, जिनके लिए वह तैयार नहीं रहता है। जीवन बीमा हमें एक अद्वितीय सुरक्षा का माध्यम उपलब्ध कराता है, जो किसी अन्य दूसरे निवेश उत्पाद में उपलब्ध नहीं है। इसलिए, प्रत्येक व्यक्ति के लिए जीवन बीमा व्यक्तिगत और परिवार दोनों पहलुओं से वित्तीय योजना का एक मुख्य घटक होना चाहिए।

जीवन बीमा खरीदकर हम सबसे पहले अपनी मानसिक शांति खरीदते हैं और असमय दुघर्टना के समय अपने परिवार की वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए तैयार करते हैं। दूसरा, जब हम रिटायर होते हैं, तो हमारी जिम्मेदारियां समाप्त नहीं हो जाती हैं। ऐसे में जीवन बीमा के जरिए हम अपने लिए एक बचत सुनिश्चित करते हैं।

इसलिए, हमें अपने बुढ़ापे, बच्चों की शिक्षा व शादी और कर बचत जैसे तमाम पहलुओं पर विचार कर एक व्यापक जीवन बीमा पॉलिसी खरीदनी चाहिए, जिससे कि हम व्यवस्थित तरीके से धीरे-धीरे दीर्घकालीन बचत और सुरक्षा सुनिश्चित कर सकें। जीवन बीमा की एक बड़ी खासियत यह भी है कि यह जरूरत आधारित वित्तीय उत्पाद है। यह हमारे जीवन के प्रत्येक चरण की आवश्यकता को पूरा करने में मदद करता है।

शुरुआती दिनों में ही खरीद लें जीवन बीमा
सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हमें नौकरी या रोजगार के शुरुआती दिनों में जीवन बीमा पॉलिसी खरीद लेनी चाहिए। इसके साथ इसे लंबी अवधि की सुरक्षा और दीर्घकालीन बचत के लिए अनिवार्य रूप से निरंतर बनाए रखना चाहिए। जीवन बीमा रिटायरमेंट के बाद दुर्घटना होने या आमदनी बंद हो जाने की स्थिति में भी पॉलिसीधारक को सुरक्षा प्रदान करता है। दुर्घटना या अपंगता व्यक्ति को बर्बाद कर सकती है, ऐसे हालात में एक जीवन बीमा कवर परिवार को समय पर मदद पहुंचा सकता है।

निजी कंपनियों ने बढ़ाई उत्पादों की विविधता
घरेलू बीमा बाजार में निजी कंपनियों के आने से लोगों के सामने बीमा उत्पादों की व्यापक रेंज उपलब्ध हो गई। बीमा उत्पादों की अलग-अलग तरह की सर्विसेज और बेनिफिट का विकल्प उपभोक्ताओं को मिलने लगा है। टर्म बीमा, एंडाउमेंट पॉलिसी, होललाइफ पॉलिसी, मनी बैक प्लान, पेंशन प्लान, यूलिप प्लान सहित जीवन बीमा उत्पादों की विस्तृत रेंज आज बाजार में उपलब्ध है। जिन्हें हम अपनी-अपनी विशिष्ट जरूरतों के अनुसार खरीद सकते हैं।

सुरक्षा और बचत के मूलभूत सिद्धांतों के अलावा जीवन बीमा उत्पाद कर बचाने के लिए भी लाभकारी है। इसके साथ ही जीवन बीमा ऐसा वित्तीय उत्पाद है, जिसमें हमें आंशिक निकासी, स्विचिंग, पुन: व्यवस्थित करने और खुद-ब-खुद फंडों के संतुलन आदि के विकल्प मिलते हैं।


जीवन बीमा में हमें अपने जोखिम के अनुसार डेट या इक्विटी या संतुलित फंडों में निवेश करने का विकल्प मिलता है। सामान्यत: इसको लेकर भी हम ऊहापोह में रहते हैं कि कितने का जीवन बीमा कराया जाए। इसका सबसे आसान रास्ता यह है कि किसी व्यक्ति का जीवन बीमा उसकी सालाना आमदनी का करीब 20 गुना होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed