फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   LIC policy customers can deposit premium of insurance till 15 april 2020

अगर आपके पास भी है LIC की पॉलिसी, तो अब इस तारीख तक भर सकते हैं प्रीमियम

Mon, 23 Mar 2020 06:01 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 23 Mar 2020 06:01 PM IST
सार

सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी एलआईसी ने फैसला किया है कि कोरोना वायरस महामारी के चलते जो पॉलिसीधारक प्रीमियम भुगतान करने में असमर्थ हैं, उनके लिए इसकी समयसीमा 15 अप्रैल 2020 तक बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
LIC policy customers can deposit premium of insurance till 15 april 2020
एलआईसी

विस्तार

भारतीय जीवनबीमा निगम (एलआईसी) ने एक बयान में कहा कि, 'कोविड-19 के मद्देनजर देश में पैदा हुई असाधारण परिस्थितियों को देखते हुए एलआईसी ने अपने पॉलिसीधारकों को प्रीमियम भुगतान में 15 अप्रैल 2020 तक राहत दी है।' यह फैसला उन सभी ग्राहकों के लिए किया गया है कि जो किसी वजह से प्रीमियम भुगतान में असमर्थ रहे हैं। 

विज्ञापन


कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए अधिकांश राज्यों ने जब तक बहुत आवश्यक न हो, लोगों से सामाजिक दूरी बनाए रखने और यात्रा से बचने के लिए कहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी रविवार को सुबह सात बजे से नौ बजे के बीच 'जनता कर्फ्यू' लगाने का आह्वान किया था। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 400 से अधिक हो गई है।
विज्ञापन


यह है कंपनी का लक्ष्य
इसके साथ ही सरकारी बीमा कंपनी एलआईसी को उम्मीद है कि वह चालू वित्त वर्ष में 2.5 करोड़ से अधिक व्यक्तिगत बीमा पालिसी बेचने तथा 55 हजार करोड़ रुपये से अधिक का प्रीमियम जुटाने के लक्ष्य को पार कर लेगी। यदि एलआईसी ऐसा कर पाती है तो यह पिछले वित्त वर्ष की तुलना में व्यक्तिगत बीमा की बिक्री में 17 फीसदी की वृद्धि होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्च 2020 तक बनाया प्रीमियम जमा करने का नया रिकॉर्ड
इस संदर्भ में एलआईसी ने कहा कि, 'हमने 21 मार्च 2020 तक 2.17 करोड़ व्यक्तिगत बीमा बेचने तथा 50,500 करोड़ रुपये का प्रीमियम जमा करने का नया रिकॉर्ड बनाया है।' कंपनी ने कहा कि उसे मार्च के अंत से पहले ही 2.5 करोड़ व्यक्तिगत बीमा बेचने का लक्ष्य पा लेने का भरोसा है। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष में 2,14,03,905 व्यक्तिगत बीमा की बिक्री की थी। दरअसल मार्च महीना बीमा कंपनियों के लिये सामान्यत: शानदार होता है और इस महीने सर्वाधिक बीमा की बिक्री होती है।


फरवरी 2020 के अंत तक इतनी बढ़ी आय
एलआईसी ने सामूहिक बीमा पालिसी में इस साल की शुरुआत में 60 हजार करोड़ रुपये का प्रीमियम जुटाने का लक्ष्य तय किया था। जबकि वह अभी तक इस श्रेणी में 1.15 लाख करोड़ रुपये का प्रीमियम जुटा चुकी है। एलआईसी ने फरवरी 2020 के अंत तक पहले साल के प्रीमियम से हुई आय में 12.85 फीसदी और बीमा पालिसी बिक्री में 21.84 फीसदी की शानदार वृद्धि दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed