{"_id":"5f31234b8ebc3e3ca30dfae3","slug":"know-the-interest-rates-of-fixed-deposit-upto-6-months-in-different-banks","type":"story","status":"publish","title_hn":"निवेश के मंत्र 61: जानिए छह महीने तक की FD पर किस बैंक में मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
निवेश के मंत्र 61: जानिए छह महीने तक की FD पर किस बैंक में मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज
Mon, 10 Aug 2020 04:06 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Mon, 10 Aug 2020 04:06 PM IST
विज्ञापन
निवेश
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यदि आप अपनी बचत पर अधिक ब्याज कमाना चाहते हैं, तो फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) योजनाओं में निवेश एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। अभी तक लोगों को पता है कि केवल लंबी अवधि में ही वे इसमें निवेश कर सकते हैं। लेकिन कुछ बैंक छोटी अवधि के लिए भी एफडी कराने के सहुलियत दे रहे हैं, जो कि अधिकतम छह महीने है।
विज्ञापन
बाजार में निवेश के तमाम आधुनिक विकल्प मौजूद होने के बावजूद आज भी बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट करना सबसे आसान और सुरक्षित निवेश विकल्प माना जाता है। इसमें निवेशक को तय अंतराल पर निश्चित रिटर्न मिलना तय होता है, साथ ही बाजार के उतार-चढ़ाव का भी इस पर कोई असर नहीं पड़ता। लेकिन आपके लिए फिक्सड डिपॉजिट के फायदे और नुकसान जानना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
एफडी की अवधि पूरी होने तक आपको वही ब्याज दर मिलेगा जो एफडी खुलवाते वक्त था। भारतीय रिजर्व बैंक ( RBI ) ब्याज दरों में कटौती करे, या उसे बढ़ाए, इसका एफडी पर कोई असर नहीं पड़ता। केवल नई खोले जाने वाली एफडी और टेनयोर पूरा होने के बाद एफडी रिन्युअल पर ही ब्याज दर में बदलाव होता है। मौजूदा एफडी धारकों को इससे किसी भी तरह का फायदा या नुकसान नहीं होता।
विज्ञापन
एसबीआई
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI में छह माह की एफडी पर दो करोड़ रुपये से कम की राशि पर 4.40 फीसदी ब्याज मिलेगा। वरिष्ठ नागरिकों को इस पर 4.90 फीसदी की दर से ब्याज मिल रहा है। लेकिन अगर आप दो करोड़ रुपये से ज्यादा की एफडी कराते हैं, तो आपको 2.90 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा।
एचडीएफसी
एचडीएफसी बैंक में छह माह की एफडी पर दो करोड़ रुपये से कम की राशि पर सालाना 4.10 फीसदी ब्याज मिलेगा। वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह दर सालाना 4.60 फीसदी है। वहीं दो करोड़ से ज्यादा और पांच करोड़ से कम की एफडी पर 3.50 फीसदी ब्याज मिलेगा। इसमें वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर चार फीसदी है।
पीएनबी
पंजाब नेशनल बैंक में छह माह की एफडी पर दो करोड़ रुपये से कम की राशि पर सालाना 4.50 फीसदी ब्याज मिलेगा। वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह दर 5.25 फीसदी है। वहीं दो से 10 करोड़ रुपये तक की एफडी पर यह दर 3.25 फीसदी है।
आईसीआईसीआई बैंक
आईसीआईसीआई बैंक में प्री-मैच्योर विदड्रॉअल सुविधा वाली छह माह की एफडी पर दो करोड़ रुपये से कम की राशि पर ब्याज दर सालाना 4.25 फीसदी है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह दर 4.75 फीसदी है। वहीं दो करोड़ से ज्यादा और पांच करोड़ से कम की एफडी पर ब्याज दर 3.50 फीसदी है।