फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   know if senior citizens should file ITR despite exemption given by Nirmala Sitharaman

आयकर रिटर्न: छूट के बाद भी क्या 75 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों के लिए सही रहेगा ITR भरना?

Sat, 13 Feb 2021 10:00 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Sat, 13 Feb 2021 10:00 AM IST
विज्ञापन
know if senior citizens should file ITR despite exemption given by Nirmala Sitharaman
ITR - फोटो : पिक्साबे

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2021 में 75 साल से ज्यादा उम्र वाले बुजुर्गों को आयकर रिटर्न भरने से छूट का ऐलान किया है। यह घोषणा सुनने में तो अच्छी लगती है, लेकिन इससे जुड़ी शर्तों को देखें तो बेहतर यही होगा कि रिटर्न भरना जारी रखें। 

विज्ञापन


दरअसल, वित्त मंत्री ने बजट भाषण में कहा था कि हम 75 साल या उससे कम उम्र वाले बुजुर्गों पर कानूनी पचड़ों का बोझ कम करने जा रहे हैं। हम ऐसे वरिष्ठ नागरिकों जिन्हें सिर्फ पेंशन और ब्याज से आय होती है, आयकर भरने से छूट देंगे। इन नागरिकों के भुगतानकर्ता बैंक ही उनकी आय पर लगाने वाला टैक्स काट लेंगे। बाजार जानकारों का कहना है कि वित्त मंत्री के ऐलान का मतलब यह नहीं है कि पेंशन और ब्याज से कमाई करने वाले 75 पार बुजुर्गों को टैक्स चुकाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्हें सिर्प रिटर्न भरने से छूट दी गई है और टैक्स उनका भुगतानकर्ता बैंक काटेगा। यानी उन्हें अपनी आय पर अलग से टैक्स देने की जरूरत नहीं होगी। 
विज्ञापन


पांच शर्तों पर लागू होगी छूट 

  • वरिष्ठ नागरिक की कमाई का जरिया सिर्फ पेंशन या ब्याज होना चाहिए। अन्य कोई स्रोत होने पर अलग से टैक्स देना होगा और आईटीआर भरने से भी छूट नहीं मिलेगी।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • पेंशन खाता और एफडी एक ही बैंक में होना चाहिए, जिससे स्रोत पर कर कटौती आसानी से हो सके।
  • दो या दो से ज्यादा बैंकों में एफडी कराने वाले वरिष्ठ नागरिकों को रिटर्न भरने से छूट नहीं मिलेगी। अगर किसी को डाकघर जमाओं या अन्य बजट योजनाओं से आय हो रही है, तो उसे भी रिटर्न दाखिल करना होगा।
  • जो म्यूचुअल फंड, शेयर, बीमा योजनाओं, डेट विकल्पों से आय हासिल करते हैं, उन्हें आईटीआर से छूट नहीं मिलेगी।
  • ज्यादा टैक्स जमा हो गया है तो रिफंड के लिए भी आईटीआर भरना होगा। सरकार का मानना है कि कोई नागरिक एक से ज्यादा खाते मैनेज कर सकता है, तो रिटर्न भी भर सकता है। 


विभाग से और स्पष्टीकरण की जरूरत
कर मामले के जानकारों का कहना है कि इस मुददे पर आयकर विभाग से अभी और स्पष्टीकरण की जरूरत है। बजट घोषणाओं से तो यही लगता है कि रिटर्न से छूट हासिल करने के लिए बैंक खाता, जमा खाता और पेंशन खाता एक ही खाते में होना चाहिए। ऐसे में 75 साल उससे अधिक आय वाले बुजुर्गों के लिए यही बेहतर होगा कि वह अपना रिटर्न दाकिल करते रहें।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed