फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   Know everything About Fixed And Floating Loan Rate Before Taking Loan

आपके लिए: लोन लेने का बना रहे हैं प्लान? तो पहले जान लें फिक्स्ड व फ्लोटिंग रेट में क्या है बेहतर

Sat, 09 Oct 2021 04:28 PM IST
Amit Mandal बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Sat, 09 Oct 2021 04:28 PM IST
सार

अगर आप भी लोन लेने का विचार कर रहे हैं, तो फायदे में रहने के लिए पहले ही फिक्स्ड रेट और फ्लोटिंग रेट के बारे में जान लें।

विज्ञापन
Know everything About Fixed And Floating Loan Rate Before Taking Loan
रुपये (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay

विस्तार

अगर आप भी अपना घर खरीदने की योजना बना रहे हैं और इसके लिए लोन लेने का विचार कर रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती है। होम लोन लेने के बाद ग्राहक बैंक में जो रकम चुकाते हैं, उसमें ब्याज दर और मूलधन शामिल होता है, जिसे ईक्वल मंथली इंस्टॉलमेंट या इएमआई कहा जाता है। लोन के ब्याज दर के लिए आप फिक्स्ड रेट और फ्लोटिंग रेट के बीच चयन कर सकते हैं। 

विज्ञापन


क्या है फिक्स्ड व फ्लोटिंग रेट? 
फिक्स्ड रेट होम लोन पर पूरे लोन की अवधि के लिए आपकी ईएमआई बदलती नहीं है। यह लाभकारी साबित हो सकता है क्योंकि आगे चलकर ब्याज दरों के बढ़ने का संभावना हो सकती है। वहीं फ्लोटिंग रेट में बेस रेट के साथ फ्लोटिंग रेट के आधार पर आपके होम लोन की ब्याज दर तय की जाती है। ऐसे में बेस रेट के उतार-चढ़ाव का असर ईएमआई पर पड़ता है। यह तब लाभकारी होता है जब भविष्य में ब्याज दरें नीचे आने की उम्मीद हो।
विज्ञापन


फिक्स्ड रेट में बैंक शुरुआत में ही लोन की ब्याज दर तय कर देते हैं। यह दर लोन की पूरी अवधि के लिए लागू रहती है। लोन लेते समय ही पता चल जाता है कि आपको हर महीने कितने रुपये की किस्त चुकानी होगी। अगर आने वाले सालों में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) रेपो रेट में बढ़ोतरी करता है, तो ही फिक्स्ड रेट होम लोन फायदेमंद साबित हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मिश्रित दरें भी ऑफर करते हैं बैंक
पूरी अवधि के लिए फिक्स्ड रेट पर कुछ ही बैंक या एनबीएफसी होम लोन देते हैं। कुछ बैंकों को छोड़कर अधिकांश बैंक पूरी अवधि के लिए मिश्रित दरों (फिक्स्ड और फ्लोटिंग) पर होम लोन ऑफर करते हैं। ये बैंक कुछ वर्षों के लिए फिक्स्ड दरों पर होम लोन प्रदान करते हैं। इसके बाद आपको संशोधित ब्याज दरों के हिसाब से किस्तें चुकानी होती है।


समय पर ईएमआई का भुगतान करने के लिए क्या करना चाहिए?
समय पर ईएमआई का भुगतान करने के लिए आपको बचत कर इमरजेंसी फंड के तौर पर अपने पास राशि रखनी चाहिए। आर्थिक संकट से जूझने में ये फंड आपकी मदद कर सकता है। अगर आपके जीवन में कुछ बुरा हो जाता है, जैसे अगर आपकी नौकरी छूट जाती है, या आप बीमार हो जाते हैं, तो ये फंड आपके काम आ सकता है। इससे आपकी लोन चुकाने की क्षमता प्रभावित नहीं होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed