फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   know about offers of banks regarding loan EMI

ब्याज दरें घटने के बाद कम हो गया है ईएमआई का बोझ, जानें 10 बैंकों के ऑफर

Mon, 21 Oct 2019 04:12 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 21 Oct 2019 04:12 PM IST
विज्ञापन
know about offers of banks regarding loan EMI

लगभग हर आदमी के लिए घर खरीदना एक बड़ा सपना होता है और होम लोन इसे पूरा करना आसान बना देता है। इसीलिए ज्यादातर लोग सपनों का घर खरीदने के लिए यह कर्ज को जरूर लेते हैं। इन दिनों वैसे भी उधारी दरें खासी कम हैं, साथ में त्योहारों के मौसम में बैंक और बिल्डर कई तरह की पेशकश भी कर रहे हैं। अगर आपने अभी तक घर नहीं खरीदा है तो आपके लिए अच्छा मौका है। 

विज्ञापन


दरअसल, मांग बढ़ाकर अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से रिजर्व बैंक (आरबीआई) वर्ष 2019 में प्रमुख नीतिगत दरो यानी रेपो दरों में 1.35 फीसदी की कटौती कर चुका है। वहीं, सरकारी और निजी बैंकों ने भी इसका फायदा ग्राहकों को देने का रास्ता साफ कर दिया है। ज्यादातर बैंक या तो अपनी बेंचमार्क उधारी दर में कटौती कर चुके हैं या फिर अपने हर तरह के कर्ज को बाह्य बेंचमार्क से जोड़ चुके हैं। इस प्रकार होम लोन की औसत उधारी दर लगभग 8.50 फीसदी के आसपास बनी हुई है। सुरक्षित होने के कारण बैंकों द्वारा खुदरा कर्जों में होम लोन पर ब्याज भी सबसे कम रखी जाती है।

विज्ञापन

ईएमआई को समझें निवेश

हालांकि, होम लोन लेने के बाद आपके ऊपर भारी-भरकम ईएमआई का बोझ पड़ सकता है, जो कई मामलों में आपके मकान के किराये से भी ज्यादा हो सकता है। ऐसे में आपको अपनी ईएमआई को निवेश के तौर पर लेना चाहिए। भले ही इन दिनों प्रॉपर्टी की कीमतें लगभग स्थिर बनी हुई हैं, लेकिन दीर्घावधि में इस बाजार में कीमतें बढ़ने की पूरी संभावना है। यह निवेश आपके लिए फायदेमंद भी होगा। खास बात यह है कि इस निवेश में जोखिम भी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन-सा बैंक दे रहा प्रोसेसिंग फीस पर छूट

पंजाब एंड सिंध बैंक होम लोन के लिए ग्राहकों से किसी प्रकार का प्रोसेसिंग शुल्क नहीं वसूल रहा है। वहीं सिंडिकेट बैंक 25 लाख तक के होम लोन पर महज 0.125 फीसदी या न्यूनतम 500 रुपये प्रोसेसिंग शुल्क वसूल रहा है। वहीं यूनियन बैंक और सिंडिकेट बैंक का लोन सबसे सस्ता है। यूनियन बैंक 8.15 से 8.30 फीसदी तक और सिंडिकेट बैंक 8.15 से 8.40 फीसदी तक ब्याज दर वसूल रहा है।

सस्ता लोन देने वाले टॉप 10 बैंक

 
बैंक   ब्याज दर (फीसदी में)
यूनियन बैंक 8.15-8.30 
सिंडिकेट बैंक 8.15-8.40 
एसबीआई 8.20-8.55
सेंट्रल बैंक 8.25-8.55
पीएनबी  8.25-8.55
बैंक ऑफ इंडिया 8.35
ओबीसी 8.35-8.55
एचडीएफसी बैंक 8.35-9.15
बीओबी  8.35-9.35
आंध्र बैंक  8.35-9.50
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed