कमाई का मौका: आज खुल गए इन दो कंपनियों के IPO, कतार में खड़ी हैं दर्जन से अधिक कंपनियां
जबकि कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (KIMS) और डोडला डेयरी के आईपीओ आज से 18 जून तक खुले हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) बाजार कोविड-19 की दूसरी लहर के कारण पिछले दो महीने तक पूरी तरह सुस्त रहने के बाद धीरे-धीरे पटरी पर लौट रहा है। इसी कड़ी में इस सप्ताह बाजार की चार कंपनियों ने सामूहिक रूप से 9,123 करोड़ रुपये जुटाने के लिए अपना आईपीओ पेश किया। इससे पहले आखिरी आईपीओ मैक्रोटेक डेवलपर्स (पहले लोढ़ा डेवलपर्स) का आया था, जो सात अप्रैल को खुलकर नौ अप्रैल को बंद हुआ था।
श्याम मेटालिक्स एंड एनर्जी लिमिटेड और सोना बीएलडब्ल्यू प्रिसिजन फोर्जिंग (सोना कॉमस्टार) के आईपीओ 14 जून को खुले थे। जबकि कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (KIMS) और डोडला डेयरी के आईपीओ आज खुले हैं।
आज से खुले इन दो आईपीओ
- कृष्णा इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज लिमिटेड (केआईएमएस)- केआईएमएस ने अपने 2,144 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए कीमत दायरा 815-825 रुपये प्रति शेयर तय किया है। कंपनी का आईपीओ 18 जून को बंद होगा। केआईएमएस के आईपीओ में 200 करोड़ रुपये के शेयरों का ताजा निर्गम और प्रवर्तकों तथा मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 2,35,60,538 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश शामिल है। कंपनी ने बताया कि बिक्री पेशकश के तहत जनरल अटलांटिक सिंगापुर केएच पीटीई लिमिटेड, डॉ. भास्कर राव बोलिनेनी, राज्यश्री बोलिनेनी, बोलिनेनी रमनैया मेमोरियल हॉस्पिटल्स और अन्य मौजूदा शेयरधारक शेयर बेचेंगे। बोली के ऊपरी स्तर पर आईपीओ से 2,144 करोड़ रुपये जुटाने की उम्मीद है।
- डोडला डेयरी- डोडला डेयरी ने आईपीओ के तहत कीमत का दायरा 421-428 तय किया है और इससे 520 करोड़ रुपये जुटाने की उम्मीद है। कंपनी ने बताया कि आईपीओ 18 जून को बंद होगा। टीपीजी डोडला डेयरी होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड और प्रमोटर्स अपनी हिस्सेदारी बेचने वाले हैं। इस इश्यू में 50 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी शेयर हैं और 1.09 करोड़ शेयरों के लिए ऑफर फॉर वैल्यू। डोडला डेयरी दक्षिण भारत की इंटिग्रेटेड डेयरी कंपनी है। मंगलवार को डोडला डेयरी के शेयर ग्रे मार्केट में अपने आईपीओ प्राइस से 130 से 135 रुपये ज्यादा पर ट्रेड कर रहे थे।
एक दर्जन से अधिक कंपनियों ने की आईपीओ लाने की तैयारी
आने वाले दिनों में आईपीओ का बाजार काफी बड़ा रहने की उम्मीद है। वित्तीय प्रौद्योगिकी सहित करीब एक दर्जन वित्तीय सेवा कंपनियां चालू वित्त वर्ष के दौरान 55,000 करोड़ रुपये से अधिक के आईपीओ लाने की तैयारी कर रही हैं। एक दर्जन से अधिक बीमा, संपत्ति प्रबंधन, वाणिज्यिक बैंकिंग, गैर-बैंक, सूक्ष्म वित्त, आवास वित्त और भुगतान बैंक कंपनियों ने भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास आईपीओ के लिए दस्तावेज जमा कराए हैं। ऐसे में आगामी महीनों में आईपीओ बाजार में वित्तीय सेवा क्षेत्र का दबदबा रहने की उम्मीद है।