फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   Keep these things in mind for disciplined investment in equity mutual funds

निवेश के मंत्र 74: इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में अनुशासित निवेश के लिए इन बातों का रखें ध्यान

Sat, 29 Aug 2020 11:43 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sat, 29 Aug 2020 11:43 AM IST
विज्ञापन
Keep these things in mind for disciplined investment in equity mutual funds
निवेश - फोटो : pixabay

निवेश प्रक्रिया में एक अनुशासन पाना आसान नहीं होता। हमारे इरादे चाहे जितने नेक हों, हम निवेश के मामले में अमूमन गलत फैसले ले लेते हैं। हम बाजार को प्रतिक्रिया देने के मामले में भावनाओं में बह जाते हैं। यही वजह है कि हमें अनावश्यक नुकसान उठाना पड़ता है और ट्रांजेक्शन लागत भी ज्यादा पड़ जाती है। मुमकिन है कि आपके पास निवेश के लिए एक लंबी अवधि की योजना हो। लेकिन बगैर किसी खास वजह के आप इसका पालन नहीं करते।

विज्ञापन


आखिर क्यों?
यही वह चीज है, जिसके बारे में आज हम आपके साथ बात करना चाहते हैं। जरा इसके बारे में सोचिए। निवेश क्षेत्र के जितने दिग्गज हैं, वे हमें बताते हैं कि यह इक्विटी बाजारों से संपत्ति पैदा करने का सबसे अच्छा तरीका है।
विज्ञापन


बस जल्दी शुरुआत कीजिए…
क्वांटम म्यूचुअल फंड कंपनी के अनुसार, जितना ज्यादा कर सकें, उतना निवेश कीजिए। अगर आप ऐसा करते हैं, तो एक समय के बाद बड़ी संपत्ति के मालिक बनने के अपने सपने को पूरा होने की संभावना को अधिकतम बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुशासित निवेश समझने में बिल्कुल आसान है। लेकिन इसका पालन करना बेहद टेढ़ी खीर साबित हो सकता है। आज हम आपके सामने इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में अनुशासित निवेश के हमारे कुछ खास नियम पेश कर रहे हैं, जो मनचाही संपत्ति जुटाने में आपकी मदद कर सकते हैं....

हमेशा लंबी अवधि के निवेश लक्ष्य निर्धारित करें

आप निवेश क्यों कर रहे हैं? क्या आपको अपना पैसा छह महीने में वापस चाहिए, या एक साल में, पांच साल में या फिर और ज्यादा समय में? क्या आप अपने रिटायरमेंट के लिए बचत कर रहे हैं या फिर घर खरीदने के लिए? एक बार आपने अपने लक्ष्य निर्धारित कर लिए, उसके बाद यह अनुमान लगाना आसान हो जाता है कि आपको कितनी पूंजी की जरूरत होगी। अब यह विचार कीजिए कि मनचाहे नतीजे पाने के लिए आपको अपने निवेश पर किस तरह का रिटर्न चाहिए होगा। यहां एक उपयोग में आसान लक्ष्य के नियोजन (गोल प्लानर) का तरीका दिया जा रहा है, ताकि शुरुआत करने में आपकी मदद हो सके। 

इक्विटीज में संपत्ति बनने में थोड़ा समय लगता है। अगर आपको अपना पैसा छह महीने या इससे भी कम समय में चाहिए, तो फिर किसी कम अवधि वाले निवेश की ओर जाएं। लिक्विड फंड कम अवधि के लिए काफी अच्छे इंस्ट्रूमेंट्स होते हैं। लंबी अवधि में अपने प्रारंभिक निवेश को कम करने के लिए लक्ष्य रखें। यह आपको इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश करने का पूरा लाभ उठाने में सक्षम बनाता है। शॉर्ट टर्म प्राप्तियां लुभावनी हो सकती हैं। लेकिन हम संभावित रूप से बड़े दीर्घकालिक लाभ पर फोकस रखने की सलाह देते हैं! 

फिलहाल आप कितना जोखिम झेल सकते हैं? 

जैसे-जैसे आप विभिन्न निवेशों से अधिक परिचित हो जाते हैं, उनके साथ जुड़े जोखिम के बारे में आपकी समझ में सुधार होगा। अब आप कुछ निश्चित इक्विटी निवेशों पर विचार कर सकते हैं, जो पहले की तुलना में कम जोखिम भरे हैं। हो सकताहै कि अब आप इसमें अपना एक्सपोजर बढ़ाने की इच्छा रखते हों। निवेश में धारणा का विचार महत्वपूर्ण है। समय के साथ धारणाएं बदल सकती हैं। एक बुल मार्केट में, इक्विटी निवेश कम जोखिम भरा लगता है। 

वहीं बाजार में नरमी के दौरान, इक्विटी निवेश अधिक जोखिम वाले हो जाते हैं। यदि आप भावना में बह जाते हैं, तो आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। खुद को अच्छी तरह से जानना महत्वपूर्ण है। तो, फिलहाल आपमें किस स्तर का जोखिम झेलने की क्षमता है ? इस सवाल के अपने जवाब के आधार पर अपनी प्रोफाइल से मेल खाता इंस्ट्रूमेंट चुनें। यहां आपके निवेश को अपने जोखिम सहन करने की क्षमता के साथ सामंजस्य में रखने का एक आसान तरीका है

उदाहरण के लिए, यदि निवेश में 20 फीसदी की अस्थायी गिरावट आपको परेशान करती है, तो शायद आपको इक्विटी निवेश से दूर रहना चाहिए क्योंकि इस तरह की गिरावट असामान्य नहीं है। इसके विपरीत, यदि आपके पास अगले 10 वर्षों के लिए अतिरिक्त धनराशि है, तो इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश करें। 

एक परिसंपत्ति आवंटन रणनीति चुनें जो आपके लिए काम करें

व्यक्तिगत दीर्घकालिक वित्तीय लक्ष्यों के आधार पर एक विवेकपूर्ण परिसंपत्ति आवंटन योजना बनाएं। बाजार की हलचल पर प्रतिक्रिया देने के बजाय इन आवंटनों को थोड़ा समय दें। इससे आपको निवेश रिटर्न के अपने उचित हिस्से पर कब्जा करने में मदद मिलेगी। उदाहरण के लिए, यदि आपके पास मध्यम जोखिम प्रोफ़ाइल है, तो मल्टी-एसेट फंड में निवेश करने पर विचार करें। 

इक्विटी, डेट और गोल्ड के लिए संतुलित एक्सपोजर वाला फंड आपके जोखिम प्रोफाइल के लिए आदर्श होगा। अपनी पसंद के फंड में निवेश करने के लिए एक सिस्टैमैटिक प्लान (एसआईपी) के बाद अनुशासित रहने और अपनी रणनीति के साथ रहने का एक शानदार तरीका है। 

भावुक न बनें 

इक्विटी म्यूचुअल फंड कई बार हमारी उम्मीदों के विपरीत काम करते हैं जिससे असुरक्षा पैदा होती है। नुकसान से बचने के लिए मुझे अब क्या बेचना चाहिए? क्या मुझे वापस बैठना चाहिए और कीमतों के पलटने का इंतजार करना चाहिए? ये विचार सबसे अनुशासित निवेशकों को भी विचलित कर सकते हैं। बाजार में उतार-चढ़ाव के कारण अपनी परिसंपत्ति आवंटन को संशोधित करने से बचना चाहिए। अपनी लंबी अवधि की जरूरतों के लिए अपना पोर्टफोलियो बनाएं और इसे इस उद्देश्य के लिए बनाए रखें। 

आज बाजारों में जो कुछ भी हो रहा है, उसके बावजूद लंबी अवधि के लिए अपने पोर्टफोलियो का निर्माण करें। यह अपने इच्छित उद्देश्य को पूरा करने का सबसे बड़ा मौका देता है। इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश करना बिल्कुल भी मुश्किल नहीं है। यह आपके दूसरे सफल प्रयासों की ही तरह है। इसे अपना समय, प्रयास और अनुशासन दें ताकि आप अपने धन को बढ़ता हुआ देख सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed