फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   keep in mind tax liability aspects

कर देयता के पहलुओं का भी रखें ध्यान

Mon, 04 Feb 2013 03:06 PM IST
इंद्रजीत खन्ना
इंद्रजीत खन्ना Updated Mon, 04 Feb 2013 03:06 PM IST
विज्ञापन
keep in mind tax liability aspects

वित्तीय योजना बनाने से पहले कर संबंधी पहलुओं को बारीकी से समझ लेना चाहिए। कई वित्तीय उत्पादों पर आय करमुक्त होती है, तो कई पर कर देना होता है। बच्चा नाबालिग है, तो यह आय अभिभावक की आय में शामिल होती है।

विज्ञापन


बैंक या डाकघर में यदि आप अपने बच्चे के नाम रेकरिंग डिपाजिट खाता या एफडी कराते हैं, तो इनसे होने वाली आय अभिभावक की आमदनी में जुड़ेगी और इस पर संबंधित टैक्स स्लैब के अनुसार कर चुकाना पड़ता है। जबकि, पीपीएफ का रिटर्न पूरी तरह करमुक्त होता है। इसी तरह, पारंपरिक जीवन बीमा चाइल्ड प्लान की परिपक्वता पर होने वाली आय करमुक्त होती है। यूलिप चाइल्ड प्लान पर भी आय करमुक्त होती है, लेकिन कुछ परिस्थितियों में इनसे प्राप्त आमदनी कर के दायरे में आती है। इसके अलावा, म्यूचुअल फंड में  बैलेंस फंड पर दीर्घ अवधि में प्राप्त आय करमुक्त होती है। जबकि एमआईपी और डेट फंड पर कर देयता बनती है।
विज्ञापन


मान लीजिए, राम, मोहन और श्याम विभिन्न वित्तीय उत्पादों में 1-1 लाख रुपये का 5 साल के लिए निवेश करते हैं। राम 30 फीसदी, मोहन 20 फीसदी और श्याम 10 फीसदी टैक्स स्लैब के अंतर्गत है। परिपक्वता पर तीनों को 9 फीसदी के कंपाउंड ब्याज के साथ 1,56,822 रुपये प्राप्त होते हैं। इस तरह तीनों निवेशकों को 56,822 रुपये की आमदनी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में राम को एफडी की आय पर 17,047 रुपये, डेट फंड पर 5,682 और एमआईपी पर 5,682 रुपये कर देना होगा। बैलेंस्ड फंड करमुक्त होगा। मोहन को एफडी  पर 11,364, डेट फंड पर 5,682 और एमआईपी पर 5,682 रुपये कर देना होगा। बैलेंस्ड फंड पर कोई कर नहीं देना होगा। वहीं, श्याम को एफडी या डेट फंड या एमआईपी तीनों से हुई आय पर 5,682 रुपये की कर देयता बनेगी, जबकि बैलेंस्ड फंड से हु़ई आय करमुक्त होगी।
(इस उदाहरण में डेट और एमआईपी उत्पाद में अधिकतम कर देयता की गणना की गई है।)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed