फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   Investor can invest in Gold Bond

स्वर्ण बांड में निवेश का फिर आया मौका

Fri, 04 Mar 2016 10:01 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 04 Mar 2016 10:01 PM IST
सार

  • स्वर्ण बांड में निवेश का एक बार फिर से मौका मिल रहा है। 
  • आगामी 8 मार्च से 14 मार्च तक आवेदन किया जा सकता है।

विज्ञापन
Investor can invest in Gold Bond
gold bond

विस्तार

स्वर्ण बांड में निवेश का एक बार फिर से मौका मिल रहा है। इसके तीसरे चरण के तहत आगामी 8 मार्च से 14 मार्च तक आवेदन किया जा सकता है। इससे पहले दो चरणों में स्वर्ण बांड जारी कर सरकार एक हजार करोड़ रुपये से ज्यादा राशि जुटा चुकी है।

विज्ञापन


सोने की हाजिर मांग में कमी लाने के लिए शुरू की गई स्वर्ण बांड योजना के तीसरे चरण में 29 मार्च 2016 को बांड जारी किया जाएगा। गौरतलब है कि इस योजना का पहला चरण बीते नवंबर में चलाया गया था।  इस दौरान सरकार ने 915.95 किलोग्राम सोने पर आधारित 246 करोड़ रुपए मूल्य के स्वर्ण बांड की बिक्री की थी।
विज्ञापन


दूसरा चरण इसी वर्ष 18 से 22 जनवरी तक चला था जिसमें 3071 किलो सोने के लिए 798 करोड़ रुपये आए थे। स्वर्ण बांड 5 ग्राम, 10 ग्राम, 50 ग्राम और 100 ग्राम सोने के आधार पर जारी किए जाते हैं। इसकी परिपक्वता अवधि पांच से सात साल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समें ब्याज दर की गणना निवेश के समय धातु के मूल्य के हिसाब से की जाती है। स्वर्ण बांड योजना में कोई भी व्यक्ति सालाना 500 ग्राम सोने के मूल्य तक निवेश कर सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते 5 नवंबर को इस योजना का शुभारंभी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed