{"_id":"56d9b8634f1c1b7f058b48de","slug":"investor-can-invest-in-gold-bond","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वर्ण बांड में निवेश का फिर आया मौका","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
स्वर्ण बांड में निवेश का फिर आया मौका
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 04 Mar 2016 10:01 PM IST
सार
- स्वर्ण बांड में निवेश का एक बार फिर से मौका मिल रहा है।
- आगामी 8 मार्च से 14 मार्च तक आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन
gold bond
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वर्ण बांड में निवेश का एक बार फिर से मौका मिल रहा है। इसके तीसरे चरण के तहत आगामी 8 मार्च से 14 मार्च तक आवेदन किया जा सकता है। इससे पहले दो चरणों में स्वर्ण बांड जारी कर सरकार एक हजार करोड़ रुपये से ज्यादा राशि जुटा चुकी है।
विज्ञापन
सोने की हाजिर मांग में कमी लाने के लिए शुरू की गई स्वर्ण बांड योजना के तीसरे चरण में 29 मार्च 2016 को बांड जारी किया जाएगा। गौरतलब है कि इस योजना का पहला चरण बीते नवंबर में चलाया गया था। इस दौरान सरकार ने 915.95 किलोग्राम सोने पर आधारित 246 करोड़ रुपए मूल्य के स्वर्ण बांड की बिक्री की थी।
विज्ञापन
दूसरा चरण इसी वर्ष 18 से 22 जनवरी तक चला था जिसमें 3071 किलो सोने के लिए 798 करोड़ रुपये आए थे। स्वर्ण बांड 5 ग्राम, 10 ग्राम, 50 ग्राम और 100 ग्राम सोने के आधार पर जारी किए जाते हैं। इसकी परिपक्वता अवधि पांच से सात साल की है।
विज्ञापन
समें ब्याज दर की गणना निवेश के समय धातु के मूल्य के हिसाब से की जाती है। स्वर्ण बांड योजना में कोई भी व्यक्ति सालाना 500 ग्राम सोने के मूल्य तक निवेश कर सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते 5 नवंबर को इस योजना का शुभारंभी किया था।