फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   Investment Tips: What to do if you have difficulty in paying an education loan

चिंता मनी-36 : एजुकेशन लोन के भुगतान में मुश्किल हो तो क्या करें?

Tue, 22 Sep 2020 12:06 AM IST
योगेश साहू नारायण कृष्णमूर्ति, आर्थिक सलाहकार
नारायण कृष्णमूर्ति, आर्थिक सलाहकार Published by: योगेश साहू Updated Tue, 22 Sep 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Investment Tips: What to do if you have difficulty in paying an education loan
एजुकेशन लोन - फोटो : pixabay

वीना कालरा की जिंदगी हमेशा ऐसी नहीं थी। उनकी उम्र 49 बरस है और वह पिछले 18 सालों से एक निजी स्कूल में वरिष्ठ प्रशासक के रूप में काम कर रही हैं। उनके बेटे हर्ष ने 2016 में एमसीए करने के बाद नौकरी शुरू कर दी थी। मगर देश की शीर्ष तीन आईटी कंपनियों में शामिल उसकी कंपनी ने मौजूदा संकट में उसके वेतन में कटौती कर दी है और उसे सिर्फ बेसिक वेतन ही मिल रहा है।

विज्ञापन


उसे पता है कि अगले कदम के रूप में उसे नौकरी से निकाला भी जा सकता है। वीना के पति की सड़क हादसे में मौत हो गई थी और वह तब 23 वर्ष की थीं और उनका बेटा दो साल का। तबसे वह एकल मां के रूप में बेटे की परवरिश करती आई हैं। बेटे की एमसीए की पढ़ाई के लिए उन्होंने पांच लाख रुपये एजुकेशन लोन लिया था।
विज्ञापन


एजुकेशन लोन बैंकों और गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्थाओं के लिए पिछले कुछ वर्षों से प्राथमिकता सूची में रहा है। शिक्षा के क्षेत्र के अपने सपनों को पूरा करने के लिए कर्ज लेने को बुरा भी नहीं माना जाता। एजुशन लोन के कई लाभ हैं, जिनमें परिवार और अभिभावकों के वित्तीय भार को कम करना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह विद्यार्थियों में बचत की आदत भी डालता है, जिन्हें आगे चलकर काम करते हुए इसका भुगतान करना होता है। उन्हें कर्ज के भुगतान के लिए कोर्स पूरा करने के बाद 12 महीने की छूट या मोरेटोरियम भी मिलता है। कुछ कर्जदाता नौकरी मिलने के छह महीने बाद तक की छूट भी देते हैं। इसके अलावा आयकर अधिनियम की धारा 80 ई के तहत कर में छूट भी मिलती है।

कर्ज भुगतान में मुश्किल
व्यापक रूप में एजुकेशन लोन की तीन श्रेणियां हैं। पहली है, चार लाख रुपये तक का कर्ज, उसके बाद चार लाख से लेकर 7.5 लाख रुपये का कर्ज और फिर 7.5 लाख रुपये से अधिक का कर्ज। चार लाख रुपये तक के एजुकेशन लोन के लिए कोई समानांतार सिक्युरिटी या गारंटी की जरूरत नहीं होती।

चार लाख से साढ़े सात लाख रुपये के एजुकेशन लोन के लिए कर्जदार को उपयुक्त थर्ड पार्टी गारंटी देनी होती है। साढ़े सात लाख रुपये से अधिक के एजुकेशन लोन के लिए कर्जदार को कर्ज के बराबर मूल्य की संपत्ति गारंटी के बतौर देनी होती है। लोन का भुगतान न करने से संबंधित सभी मामलों में ऋणदाता रिकवरी की प्रक्रिया शुरू कर सकता है और यदि आप उसके आग्रह का सम्मान नहीं करते, तो संबंधित बैंक आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी कर सकता है।

ध्यान रहे, एक बार आप डिफाल्टर हो जाते हैं तो इसका असर आपके क्रेडिट स्कोर पर पड़ेगा और आपको  डिफाल्टर के रूप में काली सूची में डाल दिया जाएगा। साढ़े सात लाख रुपये से अधिक के लोन के मामले में यदि कर्ज का भुगतान नहीं किया गया, तो ऋणदाता कानूनी रूप से लोन के साथ बतौर गारंटी दी गई संपत्ति को बेचकर लोन की भरपाई कर सकता है।

हर्ष ने एमसीए की पढ़ाई के लिए पांच लाख रुपये लोन लिए थे। इसके लिए उनकी मां वीना को गैरेंटर थीं, लिहाजा उनके बेटे के लोन के बकाए के निपटारे के लिए उन्हें बैंक ने बुलवाया। उन्हें बेटे के कर्ज के बकाए के भुगतान के लिए तैयार रहना चाहिए था।

वह इसे लेकर परेशान जरूर हैं, मगर वह इसका भुगतान या तो अपनी बचतों को तोड़कर या फिर पर्सनल लोन लेकर कर सकती हैं। वास्तव में सबक यह है कि कर्जदार को लोन लेते समय भुगतान करने की अपनी क्षमता को जरूर ध्यान में रखना चाहिए।


यदि आप लोन के भुगतान को लेकर परेशानी का सामना कर  रहे हों, तो ध्यान रहे बैंक बहुत उदार नहीं होते। फिर भी आपको कर्जदाता से बात करनी चाहिए, वह कर्ज को पुनर्गठित करने या फिर कुछ सीमित अवधि की छूट प्रदान करने के लिए राजी हो सकते हैं, इससे आपको मुश्किल समय से निकलने में मदद मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed