निवेश के मंत्र 31: इंटरनेशनल फंड में जोखिम के साथ ज्यादा रिटर्न भी, जानें फंड में निवेश के फायदे
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
- निवेशक अपने पोर्टफोलियो में जोड़ें इंटरनेशनल फंड
- देश के बाहर निवेश करना है तो चुनें इंटरनेशनल फंड
- अमेरिका, ब्राजील जैसे देशों के बाजारों में कर सकते हैं निवेश
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
विस्तार
हर निवेशक को निवेश से पहले यह सलाह दी जाती है कि अपने पोर्टफोलियो में डाइवर्सिफिकेशन जरूर रखें। सिर्फ एक ही स्कीम में निवेश कभी ना करें, पोर्टफोलियो में हर तरह की स्कीम का एक्सपोजर होना चाहिए। वैसे ही अगर भारत से बाहर निवेश करना है तो इंटरनेशनल फंड में निवेश कर सकते हैं।
इंटरनेशनल फंड में निवेश से निवेशक के निवेश का नजरिया बड़ा हो जाता है। इंटरनेशनल फंड में निवेश करने से पहले हमेशा याद रखें कि जिस स्कीम या बाजार में निवेश कर रहे हैं वो विकसित होना चाहिए, जो 70-80 साल से चल रहा हो। इंटरनेशनल फंड के बारे में ज्यादा विस्तार से जानते हैं...
इंटरनेशनल फंड क्या होते हैं?
इंटरनेशनल फंड ऐसे फंड होते हैं जो देश के बाहर की कंपनियों में अपना पैसा लगाते हैं। ऐसे फंड में निवेश करने का मतलब है कि आप अमेरिका और ब्राजील जैसे देशों के बाजारों में पैसा लगा रहे हैं। इन फंड में निवेश करने का जोखिम ज्यादा होता है लेकिन रिटर्न भी ज्यादा मिलने की संभावना होती है।
निवेशक अपने पोर्टफोलियो में डाइवर्सिफिकेशन करने और बेहतर एक्सपोजर के लिए इंटरनेशनल फंड का रुख कर सकता है। अगर लंबी अवधि के नजरिए के लिए निवेश करना है तो इंटरनेशनल फंड में निवेश कर सकते हैं और अलग अलग देशों के बाजारों में अपनी निवेश की राशि लगा सकते हैं ताकि जोखिम को कम किया जा सके।
इंटरनेशनल फंड में निवेश क्यों करें?
- इंटरनेशनल फंड में निवेश करने से भौगोलिक डाइवर्सिफिकेशन मिल जाता है। अगर एक देश में वृद्धि दर कम है तो आप अपना पैसा अलग अलग देशों के बाजार में लगाकक जोखिम कम सकते हैं।
- इंटरनेशनल फंड में निवेश करने से उस देश की अर्थव्यवस्था और सरकार की ओर से बनाई जा रही योजनाओं की जानकारी आपको मिलेगी। इसमें म्यूचुअल फंड एएमसी आपकी सहायता कर सकती हैं।
- कई देशों के बाजारों में निवेश करने से ज्यादा रिटर्न मिलने की संभावना बन सकती है। हालांकि करंसी एक्सचेंज की दरों में बदलाव आ सकता है।
- इंटरनेशनल फंड में निवेश करने से पहले अपने स्तर पर शोध जरूर करें और जो आपके निवेश की रणनीति बनाते हैं उनसे सलाह जरूर लें।