फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   investment tips of how to earn money easily during pandemic or create emergency fund

जानिए महामारी के समय में कैसे बढ़ा सकते हैं अपनी संपत्ति, क्या निवेश करना होगा सही

Sat, 19 Sep 2020 09:24 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sat, 19 Sep 2020 09:24 AM IST
विज्ञापन
investment tips of how to earn money easily during pandemic or create emergency fund
रुपये - फोटो : pixabay

दूसरे विश्वयुद्ध के समय से लेकर अब तक दुनिया मानवता पर आए सबसे गंभीर संकट का सामना कर रही है। इसका असर दुनिया के लगभग हर देश पर हुआ है। पर क्या इसका मतलब यह है कि आपकी जिंदगी इसी तरह रुकी रहेगी?

विज्ञापन


लोगों ने पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करना कम कर दिया है। कई लोगों ने काम पर जाना बंद कर दिया है और अपने परिवार के लोगों और दोस्तों से मिलना-जुलना छोड़ दिया है। न्यू नॉर्मल ने जीवन जीने के हमारे उस अंदाज को निश्चित रूप से बदल दिया है, जिस तरह हम पहले रहते थे।
विज्ञापन


पर क्या हमें एक महामारी को अपनी पहचान और लक्ष्यों को बदलने की इजाजत देनी चाहिए? महामारी अस्थायी है और हममें से लगभग सभी को इसका सामना करना है। तो इसके लिए अपनी कमाई के लक्ष्यों को कैसे ताक पर रख दिया जाए? हो सकता है, हम में से कई लोगों ने ऐसा किया हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

हम खुद से कहते हैं कि हालात पहले ठीक होने दो। सब कुछ सामान्य होने दो। इसके बाद ही मैं कहीं निवेश करने के बारे में सही ढंग से सोच पाऊंगा। इसमें कुछ गलत नहीं है। हालांकि हम यह भी जानते हैं कि निवेश करने का सही समय तभी होता है, जब दूसरे ऐसा न कर रहे हों।

वॉरेन बफे ने कहा...
बर्कशायर हैथवे के सीईओ वॉरेन बफे कहते हैं कि, 'जब दूसरे लालची होते हैं तो सामान्य तौर से हम उनसे सावधान रहने की कोशिश करते हैं। और हम लालची तभी होते हैं, जब दूसरों के मन में डर बैठा हो।' 

दौलत कमाने का अच्छा समय
इस नजरिए से महामारी दौलत कमाने का सबसे अच्छा समय है। वह सभी लोग, जो भी कमाई कर रहे हैं। इस दौरान उनकी बचत बढ़ने की अच्छी संभावना है। आखिरकार, खर्च कम हो गए हैं, कम ब्याज दरों के कारण ईएमआई कम हो गई है। कोरोना वायरस के प्रभाव ने दाम घटा दिए हैं। 

निवेशक और फंड हाउस इस समय उन हाई क्वॉलिटी के शेयरों को उनके वास्तविक मूल्य की तुलना में कम मूल्य लेने पर कामयाब हुए हैं। सरकार ने अपनी ओर से बिजनेस को घाटे से उबारने के लिए आकर्षक वित्तीय पैकेज और योजनाओं की घोषणा की है संक्षेप में कहा जाए तो महामारी के दौरान अपने निवेश को बढ़ाने के कई विकल्प हैं। अभी यह भविष्यवाणी करना मुश्किल है कि इस महामारी का अंत कब होगा।

महामारी से मिला सबक
लेकिन जब भी कोरोना का प्रकोप खत्म होगा तब यह गंवाए हुए अवसर की तरह लगेगा। तो आप अपनी अतिरिक्त बचत के साथ क्या करेंगे? महामारी से हमने यह सबक लिया है कि अचानक होने वाली घटनाओं के लिए एक इमरजेंसी फंड रखना जरूरी है अपनी बचत को एक बैंक अकाउंट या कम जोखिम वाले लिक्विड फंड में अलग रखते हुए आप एक कंटिजेंसी फंड बनाइए। 

आपकी सुरक्षा कर सकता है कंटिजेंसी फंड
व्यक्तिगत खर्चों के लिए 24 महीने का यह कंटिजेंसी फंड इस तरह की अप्रत्याशित स्थितियों में आपकी सुरक्षा कर सकता है। कंटिजेंसी फंड का कॉन्सेप्ट समझने की शुरुआत करने वाले लोग घर चलाने में आने वाले एक या दो महीने के मासिक खर्चों की एक बार में बचत कर इसे शुरू कर सकते हैं। महामारी के दौरान अपने वित्तीय लक्ष्यों पर फिर विचार कीजिए।

पोर्टफोलियो को करें संतुलित 
अपनी मौजूदा समय की जरूरतों का ख्याल रखिए, पर एक ऐसा पोर्टफोलियो या फंड बनाने पर फोकस कीजिए, जो आपकी किसी भी स्थिति में रक्षा कर सके। इस दौरान कई चीजों में बदलाव हुआ है। उदाहरण के तौर पर कोविड-19 महामारी ने संभवत: कुछ समय के लिए सामान्य आर्थिक गतिविधियों और जीवन में रुकावट डाली है। यह संभव है कि जो आपने पहले निवेश किया था, वह भविष्य में आपके काम न आ सके। अगर जरूरत हो तो आप अपने पोर्टफोलियो को फिर से संतुलित कीजिए। 

जोखिम लेने की क्षमता को पूरी तरह परखें
क्वांटम म्यूचुअल फंड कंपनी निवेशकों को सुझाव देती है कि आप उपलब्ध अवसरों को देखकर और योजनाबद्ध तरीके से संपत्ति के आवंटन के लिए समझदारी से अपनी रकम के निवेश का फैसला कीजिए। अपने परिसंपत्ति आवंटन को दोबारा संतुलित करने से पहले जोखिम लेने की अपनी क्षमता को पूरी तरह परखें। और अंत में, आपको ऐसा महसूस हो सकता है कि आपको अपनी रकम के दोबारा निवेश में मानसिक रूप से काफी कम मेहनत करनी पड़ी। लेकिन महामारी के प्रकोप के दौरान अपनी कमाई बढ़ाने के लिए सेहत का दुरुस्त रहना बहुत जरूरी है। कहीं बाहर जाते समय सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करें और सावधानी बरतें। आपका निवेश लाभदायक हो और आप खुश रहें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed