फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   Investment Option Upcoming these companies planning to bring IPO Earn Money

बंपर कमाई का मौका: ये दो दिग्गज कंपनियां जल्द ला सकती हैं IPO, जानिए सबकुछ

Fri, 09 Apr 2021 02:45 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Fri, 09 Apr 2021 02:45 PM IST
सार

  • रॉबिनहुड मार्केट्स इंक और आदित्य बिड़ला कैपिटल आईपीओ लाने पर विचार कर रही हैं। 
  • साल 2020 में आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) बाजार गुलजार रहा।
  • विशेषज्ञों का कहना है कि 2021 में भी आईपीओ बाजार मजबूत रहने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Investment Option Upcoming these companies planning to bring IPO   Earn Money
आईपीओ - फोटो : pixabay

विस्तार

साल 2020 में आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) बाजार गुलजार रहा। तरलता की बेहतर स्थिति तथा निवेशकों की उत्साहवर्धक प्रतिक्रिया के चलते कंपनियों ने पिछले साल आईपीओ के जरिए करोड़ों रुपये जुटाए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि 2021 में भी आईपीओ बाजार मजबूत रहने की उम्मीद है। आईपीओ बाजार में हलचल अभी खत्म नहीं हुई है। कंपनियां इस साल भी आईपीओ लाने के लिए कतार में खड़ी हैं। 

विज्ञापन


आईपीओ में पैसा लगाकर निवेशक अच्छे पैसे कमा सकते हैं। पिछले साल कंपनियों ने प्राइमरी मार्केट से 31,000 करोड़ रुपये जुटाए। कुल 16 आईपीओ लॉन्च हुए, जिनमें से 15 की लॉन्चिंग दूसरी छमाही में हुई थी। 2019 के पूरे साल में 16 आईपीओ के जरिए 12,362 करोड़ रुपये जुटाए गए थे। 2018 में 24 कंपनियों ने आईपीओ से 30,959 करोड़ रुपये जुटाए थे। दरअसल, कोरोना वायरस महामारी घरेलू शेयर बाजार उबरने लगे हैं। इसे देखते हुए कंपनियां लगातार आईपीओ लॉन्च कर रही हैं। अब रॉबिनहुड मार्केट्स इंक और दिग्गज कंपनी आदित्य बिड़ला कैपिटल भी आईपीओ लाने पर विचार कर रही हैं। 
विज्ञापन


आदित्य बिड़ला कैपिटल
आदित्य बिड़ला कैपिटल ने कहा था कि उसके बोर्ड ने अपनी शाखा आदित्य बिड़ला सन लाइफ एएमसी के आईपीओ की संभावनाएं तलाशने को सैद्धांतिक मंजूरी दी है। आदित्य बिड़ला सन लाइफ म्यूचुअल फंड की निवेश प्रबंधक आदित्य बिड़ला सन लाइफ एएमसी लिमिटेड, आदित्य बिड़ला समूह और कनाडा की सन लाइफ फाइनेंशियल इंक के बीच एक संयुक्त उद्यम है। बिड़ला कैपिटल ने शेयर बाजार को बताया कि आदित्य बिड़ला कैपिटल के निदेशक मंडल ने आदित्य बिड़ला सन लाइफ एएमसी के आईपीओ की संभावनाएं तलाशने को अपनी सैद्धांतिक मंजूरी दी है। इसके लिए अन्य नियामक मंजूरियां ली जानी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रॉबिनहुड मार्केट्स इंक
ब्लूमबर्ग के अनुसार, रॉबिनहुड मार्केट्स इंक भी आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है। अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए कंपनी आईपीओ के जरिए पैसे जुटाना चाहती है। लेकिन इस पर अब तक कंपनी ने कुछ नहीं कहा है। कंपनी की क्रेडिट लाइनों में जेपी मॉर्गन चेज एंड कंपनी, गोल्डमैन सैक्स ग्रुप इंक और मॉर्गन स्टैनली सहित बैंकों से 6000 लाख डॉलर शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed