फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   investment idea Government Will Introduce Variable Rates Savings Bonds From July 1

निवेश का अवसर, एक जुलाई को मोदी सरकार पेश करेगी योजना, होगा ज्यादा मुनाफा

Sun, 28 Jun 2020 12:05 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sun, 28 Jun 2020 12:05 PM IST
विज्ञापन
investment idea Government Will Introduce Variable Rates Savings Bonds From July 1
निवेश - फोटो : pixabay

सरकार ने एक जुलाई से टैक्सेबल फ्लोटिंग रेट वाले बचत बॉन्ड पेश करने का निर्णय लिया है। इससे लोगों को सुरक्षित सरकारी साधनों में निवेश करने का अवसर मिलेगा।

विज्ञापन


साल में दो बार मिलेगा ब्याज
इस संदर्भ में वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि नई योजना को 7.75 फीसदी वाले कर योग्य बचत 2018 के स्थान पर लाया जा रहा है। उक्त बॉन्ड को 28 मई 2020 से बंद कर दिया गया है। बयान में कहा गया कि नए बचत बॉन्ड सात साल के होंगे और इनके ऊपर साल में दो बार एक जनवरी और एक जुलाई को ब्याज दिया जाएगा। 
विज्ञापन


इतना मिलेगा ब्याज
एक जनवरी 2021 को दिया जाने वाला ब्याज 7.15 फीसदी की दर से होगा। हर अगली छमाही के लिए छह-छह महीने के बाद ब्याज का नए सिरे से निर्धारण किया जाएगा। बयान में बताया गया कि इनके ऊपर ब्याज के एकमुश्त भुगतान का विकल्प नहीं होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: करते हैं UPI पिन का इस्तेमाल, तो इन बातों का रखें ध्यान, हो सकता है फ्रॉड


इतनी होगी न्यूनतम और अधिकतम इकाई की दर
बॉन्ड का पुनर्भुगतान उसके जारी होने के सात साल पूरा होने पर किया जाएगा। हालांकि मंत्रालय ने कहा कि परिपक्वता से पहले बॉन्ड भुनाने का विकल्प वरिष्ठ नागरिकों की विशिष्ट श्रेणी को दिया जाएगा। मंत्रालय ने कहा कि इन बॉन्ड को न्यूनतम 100 रुपये और अधिकतम एक हजार रुपये प्रति इकाई की दर से जारी किया जाएगा। 

इस तरह खरीद सकते हैं बॉन्ड
इन्हें नकद, ड्राफ्ट, चेक या इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से खरीदा जा सकेगा। नकद से सिर्फ 20 हजार रुपये तक के बॉन्ड खरीदने की सुविधा होगी। सरकार की ओर से ये बॉन्ड रिजर्व बैंक जारी करेगा। रिजर्व बैंक ने भी इस बारे में अलग से अधिसूचना जारी की है।

यह भी पढ़ें: खुशखबर: 10 जुलाई तक कंपनियां पेश करेंगी 'कोरोना कवच बीमा', आपको ऐसे होगा फायदा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed