फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   invest in SIP for more profit than taking EMI during festivals

दोहरा लाभ कमाने का मौका, त्योहारों पर खर्च के लिए EMI से बेहतर है एसआईपी में निवेश

Wed, 23 Oct 2019 09:18 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 23 Oct 2019 09:18 AM IST
विज्ञापन
invest in SIP for more profit than taking EMI during festivals

अक्सर लोग बड़ी खरीदारी के लिए त्योहारों का इंतजार करते हैं और नकदी के अभाव में इस खर्च को पूरा करने के लिए उन्हें या तो क्रेडिट कार्ड पर निर्भर होना पड़ता है अथवा कर्ज लेते हैं। दोनों ही परिस्थितियों में ईएमआई चुकाने के लिए बैंक को भारी-भरकम ब्याज चुकाना होता है। इसके उलट अगर खरीदारी के लिए योजना बनाएं और पहले ही एसआईपी के जरिये निवेश शुरू कर दें तो ग्राहक दोहरा लाभ उठा सकते हैं। 

विज्ञापन


दरअसल, त्योहारों की शुरुआत होने के साथ ही ई-कॉमर्स, स्टोर और खुदरा दुकानों पर आकर्षक ऑफर व छूट की भरमार भी शुरू हो गई है। बैंक भी त्योहारी खर्च के लिए आसानी से कर्ज दे रहे हैं। साथ ही अलग-अलग क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर भी कई तरह की छूट की पेशकश की जा रही है। त्योहारी सीजन में खर्च बढ़ने के साथ हमारे पास नकदी की कमी हो जाती और बड़ी खरीदारी के लिए क्रेडिट कार्ड या कर्ज पर निर्भर होना पड़ता है, जो न चाहते हुए भी आपको कर्ज के जाल में उलझा देते हैं। इसके उलट निवेश की आदत से आपको दोहरा लाभ मिल सकता है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: त्योहारों से पहले मोदी सरकार बेच रही है इतना सस्ता सोना, फटाफट उठाएं लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन

ईएमआई और एसआईपी में अंतर

आपके मोटे खर्च को वसूलने के लिए बैंक कुल राशि को ईएमआई में बदल देते हैं और लंबे समय तक उपभोक्ता से मोटा ब्याज वसूलते हैं। इससे आपकी जरूरत उस समय तो पूरी हो जाती है, लेकिन लंबी अवधि तक आप ईएमआई के जाल में फंसे रह जाते हैं। दूसरी ओर, अगर उपभोक्ता सिस्टमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (सिप) के जरिये म्यूचुअल फंड में उतनी ही राशि हर महीने निवेश करे तो जितने समय की ईएमआई करानी है, उतनी ही अवधि में बड़ी राशि एकत्र हो जाएगी। यह कदम न सिर्फ आपको कर्ज के बोझ से बचाएगा, बल्कि आपके निवेश पर ब्याज के रूप में मोटा रिटर्न भी मिलेगा। सबसे जरूरी बात यह है कि ईएमआई चुकाने के लिए भी आपको आमदनी में से निश्चित राशि खर्च करनी होगी और निवेश के लिए भी यही राशि लगा सकते हैं। 

ऐसे समझें पूरा गणित

मान लीजिए आप दिवाली पर आईफोन का नया मॉडल खरीदना चाहते हैं, जिसकी कीमत करीब 1.20 लाख रुपये है। इसके लिए क्रेडिट कार्ड से भुगतान किया गया, बैंक से सालाना 12 फीसदी की दर से फाइनेंस कराया और भुगतान के लिए 36 महीने की ईएमआई बनाई गई तो हर महीने करीब 4,160 रुपये का भुगतान करना होगा। ऐसे में आपका कुल भुगतान करीब 1.50 लाख रुपये आएगा। यानी इस खरीद पर बैंक ने आपसे ब्याज के रूप में 30 हजार रुपये अधिक वसूले। वहीं, इसी राशि को आप 36 महीने तक एसआईपी के जरिये निवेश करते हैं, तो सालाना 12 फीसदी ब्याज मिलेगा और कुल पूंजी 1.75 लाख रुपये की तैयार हो जाएगी। इस तरह आपको दोहरा लाभ कमाने का मौका मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed