फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   Interest rate on SBI raised the deposit one day before the budget

बजट से एक दिन पहले SBI ने बढ़ाया डिपॉजिट पर इंटरेस्ट रेट, लोन लेना हो सकता है महंगा

Wed, 31 Jan 2018 11:44 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 31 Jan 2018 11:44 AM IST
विज्ञापन
Interest rate on SBI raised the deposit one day before the budget

देश के सबसे बैंक-स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने सीनियर सिटीजंस और 1 करोड़ से अधिक का डिपॉजिट करने वालों के लिए अपनी ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर दी है। इसके साथ ही बैंक ने लोन महंगा करने का संकेत दे दिया है। आम बजट से पहले इसकी घोषणा करके एसबीआई ने लोगों को खुशी के साथ झटका देने की भी तैयारी कर ली है। 

विज्ञापन


पांच साल में पहली बार बढ़ाई ब्याज दरें
बैंक ने पांच साल बाद पहली बार ब्याज दरों को बढ़ाने की घोषणा की है। ब्याज दरों में 50 बेसिस पाइंट से लेकर के 140 बेसिस पाइंट की बढ़ोतरी होगी। तकरीबन दो वर्ष बाद बैंकों से कर्ज लेने वालों की रफ्तार इनमें जमा राशि रखने वाले ग्राहकों के मुकाबले तेजी से बढ़ी है। 
विज्ञापन


बढ़ गई लोन लेने वालों की संख्या
रेटिंग एजेंसी इकरा द्वारा मंगलवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार पांच जनवरी, 2018 तक के आंकड़ों के आधार पर कहा था कि चालू वित्त वर्ष में अब तक 2.02 लाख करोड़ रुपये की राशि बतौर लोन बैंकों द्वारा बांटी गई है। इसी अवधि में बैंकों में जमा राशि के तौर पर 1.27 लाख करोड़ रुपये आए हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में बैंकों को कर्ज बांटने के लिए ज्यादा से ज्यादा राशि जनता से जुटानी होगी। यह काम डिपॉजिट रेट बढ़ाकर ही संभव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना होगा डिपॉजिट रेट
एसबीआई ने कहा कि एक साल के लिए इंटरेस्ट रेट 6.25 फीसदी, एक हफ्ते से लेकर के 46 दिन तक के लिए 5.25 फीसदी, 46 दिन से 2 साल के लिए 6.25 फीसदी और 2 से 10 साल के लिए 6 फीसदी तय किया है। 


अन्य बैंक भी बढ़ा सकते हैं अपनी ब्याज दरें
एसबीआई के इस कदम के बाद अन्य बैंक भी अपनी ब्याज दरों को बढ़ा सकते हैं। इसके साथ ही अब आरबीआई भी अपना रेपो रेट नहीं बढ़ाएगा, जिससे उपभोक्ताओं को सस्ते लोन का मिलने की उम्मीद न के बराबर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed